एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में हैं भारत के ये दो परिवार, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। लंदन में रहने वाले दिग्गज एनआरआई उद्योगपति हिंदुजा फैमिली ‘एशियन रिच लिस्ट’ में इस साल लगातार छठी बार शीर्ष पर काबिज हैं। इनकी कुल संपत्ति 25.2 अरब पाउंड है और इसमें पिछले साल की तुलना में 3 अरब पाउंड से अधिक का इजाफा हुआ है।

लंदन में शुक्रवार रात एशियन बिजनस अवार्ड्स के दौरान जारी ‘एशियन रिच लिस्ट 2019’ के मुताबिक, स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल दूसरे पायदान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 11.2 अरब पाउंड की है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 2.8 अरब पाउंड की गिरावट आई है।

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त यूके रुचि घनश्याम ने सूची को जारी किया, जिसमें ब्रिटेन में रहने वाले एशिया के कुल 101 अरबपतियों की रैंकिंग और पिछले 12 महीने में कारोबार के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है।

इस सूची में एस. पी. लोहिया 5.8 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर हैं। एशियन रिच लिस्ट 2019 में जिन कारोबारियों को शामिल किया गया है, उनकी कुल संपत्ति 85.2 अरब पाउंड से अधिक है। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति में हर साल बढ़ोतरी हो रही है और इस साल इसमें 5 अरब पाउंड की बढ़ोतरी हुई है।

सूची में सात नए अरबपति भी शामिल हुए हैं, जिनमें होटल कारोबारी जोगिंदर सेंगर और उनके बेटे गिरीश सेंगर भी हैं, जो 40वें पायदान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग 30 करोड़ पाउंड से अधिक है।

सूची में दिग्गज एनआरआई उद्यमी लॉर्ड स्वराज पॉल ऐंड फैमिली 17वें पायदान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 90 करोड़ पाउंड की है। उनकी संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 10 करोड़ पाउंड की बढ़ोतरी हुई है।

रिच लिस्ट के प्रकाशक एशियन मार्केटिंग ग्रुप (एएमजी) के कार्यकारी निदेशक शैलेश सोलंकी ने कहा,एशियन रिच लिस्ट को विशेषज्ञों की टीम द्वारा बेहद सावधानी पूर्वक तैयार किया गया है।

आज होगी SRH और KKR की टक्कर सबकी नजरे होंगी इस खिलाड़ी पर…

हिंदुजा फैमिली (25.2 अरब पाउंड)
लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल (11.2 अरब पाउंड)
एसपी लोहिया (5.8 अरब पाउंड)

LIVE TV