एलियन के घर में घुसा नासा, तस्वीरें वायरल

एलियनवॉशिंगटन। नासा के न्यू मिशन ने प्लूटो पर संभावित एलियनों के निशान होने का पता लगाया है। यह दर्शाता है कि यह बर्फीला बौना ग्रह वैज्ञानियों की कल्पना से ज्यादा जटिल हो सकता है। नासा के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब एलियन की रहस्यमयी दुनिया ज्यादा दूर नहीं है। हम बहुत जल्द उनका पूरा पता लगा लेंगे।

प्लूटो पर अपने मिशन के बाद नासा ने कुछ तस्वीरों को जारी किया है। उनका कहना है कि ये तस्वीरें दुनिया को सोचने पर मजबूर कर देंगी। स्पेसक्राफ्ट द्वारा ली गई इमेज के परीक्षणों के बाद वैज्ञानिकों ने प्लूटो पर एलियनों के होने की पुष्टि की है।

प्रोफेसर रिचर्ड बिनजल ने बताया कि प्लूटो एक ऐसा ग्रह है जो अपने अंदर बहुत कुछ छिपाए हुए है। ये ग्रह हमेशा हमें हैरान करता रहता है। रिचर्ड ने ज्यादा कुछ तो नहीं बताया लेकिन उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि बहुत जल्द नासा एलियंस के बारे में हैरान करने वाले तथ्य सामने ला सकता है।

एलियनबता दें कि नासा ने प्लूटो पर बादलों के होने की संभावना भी जतायी थी। पिछले साल अंतरिक्ष में गए नासा के न्यू होराइजन स्पेसक्राफ्ट से मिले डाटा पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने कैलिफोर्निया के पासादेना में नये रिजल्ट सामने रखे हैं।

इन परिणामों में वो इमेज भी शामिल हैं जिसमें सात छोटे, चमकीले स्पॉट दिख रहे, जो प्लूटो पर तैर रहे बादल हो सकते हैं। न्यू होराइजन ने पहले ही प्लूटो के धुंधले होने का पता लगाया था।

LIVE TV