एलियंस का अगला घर होगा भारत, दिखे निशान, 50 हजार लोगों को बनाया पहला शिकार

एलियंसलखनऊ। एलियंस की दुनिया के रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक सालों से लगे हुए हैं। आज तक इनके अस्तित्व के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं प्राप्त हो पाई है। लेकिन इनके दुनिया में मौजूद होने के कई बार प्रमाण मिलते रहे हैं। फिर चाहे उड़नतश्तरी का दिखना हो या फिर आसमान में दिखती रहस्यमयी रोशनी। अब खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में अजीबोगरीब पैरों के निशान देखे गए हैं। निशान मिलने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें : कालाधन सफेद करने का सबसे आसान तरीका, पीएम मोदी के उड़े होश, मंत्रालय की टीम रवाना

शहर से सटे फूलबेहड़ इलाके में तीन दिनों से खेतों में ये भारी भरकम पांव के निशान मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बुढ़नापुर गांव के लोगों का कहना है कि कोई दिखाई भी नहीं देता लेकिन सुबह खेतों में ये अजीबोगरीब निशान दिखाई पड़ते हैं। आखिर इतने बड़े-बड़े पांव किसके हैं, समझ नहीं आ रहा। गांव की आबादी 50 हजार है।

फूलबेहड़ के बलवापुर, सफियापुर, मेंहंदी, महेवागंज आदि तमाम गांवों में इन निशानों से लोग खौफजदा हैं। खेतों में इस तरह से भारी-भरकम पैरों के निशान बने मिलने से लोग डरे हैं। ये निशान किसके हैं यह रहस्य ही बना हुआ है। सरसों के खेत हों या गन्ने के खेत, आलू हो या गेंहू हर खेत में ये भारी-भरकम निशानों के मिलने से लोग सकते में हैं।

गांववालों का कहना है कि ये निशान या तो दूसरी दुनिया में रहने वालों के हैं या फिर किसी शैतानी शक्ति का इसमें हाथ है।

LIVE TV