इस एक्ट्रेस का हुआ फोन हैक, लीक हुईं पर्सनल तस्वीरें
मुंबई। एक्ट्रेस और मॉडल एमी जैक्सन के साथ हाल ही में एक ऐसी घटना घटी जिसने हर किसी को सोच में डाल दिया। हाल में वो जिस बात के लेकर सुर्खियों में आई हैं वो है उनका फोन हैक हो जाना। जब फोन हैक हुआ तब वो मुंबई में थीं। वहां से उन्हें चेन्नई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी।
बताया जा रहा है कि मोबाइल स्टोर के जरिए उनके फोन को हैक किया गया था। फोन हैक होने पर उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा। उन्होंने कहा इसय मामले को बहुत गंभीरतापूर्वक देखा जाना चाहिए। एक्ट्रेस इस मामले को लंदन के साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराएंगी।
खबरों से पता चला कि उनका फोन ऑटोमैटिक सिन्क्रोनाइजेशन पर लगा थ। यही वजह थी कि उनकी पिक्चर्स आईक्लाउड पर सेव होने लगी। इस वजह से वह आईक्लाउड पर लॉग इन नहीं कर पा रहीं थीं।
ब्रिटिश मूल की ये एक्ट्रेस और मॉडल भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘एक दीवाना था’ से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके अलावा ये एक्ट्रेस साउथ की फिल्में भी कर चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं। एक्ट्रेस भारत में जल्द ही वापसी करेंगी अपने अगले शेड्यूल रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ के लिए।