एमएलसी नतीजों में सपा सबसे आगे

downloadएजेंसी/यूपी में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। विधान परिषद पर 28 सीटों पर हुए चुनाव में अभी पांच प्रमुख सीटों के नतीजे आए हैं। इन पांचों सीटों पर ही सपा ने बाजी मारी है।

लखीमपुर खीरी से सपा प्रत्याशी शशांक यादव ने जीत हासिल की है। शशांक यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी इतेन्द्र सिंह को हराया है।

वहीं झांसी से सपा की रमा निरंजन ज्योति ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़कर जीत हासिल की है। रमा निरंजन ज्योति को 2800 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 171 वोट मिले हैं।सुल्तानपुर जिले से सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह ने 720 वोटों से जीत हासिल की है। शैलेन्द्र सिंह यहां 1841 वोटों पाकर विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. केसी त्रिपाठी ने 1121 वोट हासिल किए। 23 वोट नोटा के पक्ष में गए ज‌बकि 113 मत अवैध घोषित किए गए।

बदायूं से भी सपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। बदायू सीट से सपा के बनवारी सिंह यादव ने जीत हासिल की है। वहीं बरेली से सपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी जीत गए हैं। घनश्याम सिंह लोधी अपने प्रतिद्घंदी प्रत्याशी से 1323 वोटों से जीत गए हैं।

बलिया से सपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह ने जीत हासिल की है। वहीं फैजाबाद जिले से सपा के हीरालाल यादव करीब 400 वोटों से जीत गए हैं। हीरालाल यादव ने भाजपा के सुरेन्द्र पांडेय को हराया। बसपा यहां तीसरे नंबर पर रही है।

गोंडा बलरामपुर एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी महफूज खान ने जीत हासिल की है। महफूज खान यहां करीब 1294 वोटों से विजयी हुए हैं। महफूज खां को यहां कुल 2453 वोट मिले हैं। महफूज खां ने बीजेपी प्रत्याशी को राजेश सिंह को हराया है।देवरिया से भी सपा प्रत्याशी राम अवध यादव ने जीत हासिल की है। राम अवध ने बसपा प्रत्याशी अजीत शाही को 1381 वोटों से हराया है। बस्ती सीट से सपा के संतोष यादव ने जीत हासिल की है। मिर्जापुर सीट से सपा प्रत्याशी रामलली मिश्रा जीते हैं।

रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने अपनी साख बचा ली है। रायबरेली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने जीत हासिल की है। दिनेश प्रताप सिंह को 500 वोटों से जीत प्राप्त की है।
LIVE TV