एडोल्फ हिटलर ने इस फोन की सच्चाई जानकर हिल जायेंगे आप, वजह है बेहद खौफनाक

एडोल्फ हिटलर को लोग एक तानाशाह के तौर पर जानते हैं। आज ही के दिन 30 अप्रैल 1945 को बर्लिन में हिटलर की मृत्यु हो गई थी। हिटलर राष्ट्रीय जर्मन कामगार पार्टी का नेता था, जिसे नाजी पार्टी के नाम से भी जाना जाता है।

हिटलर को दूसरे विश्वयुद्ध के लिए जिम्मेदार माना जाता है। वहीं हिटलर के पास एक ऐसा फोन था जिससे उसने कई फरमान सुनाए थे। हालांकि, इस फोन की साल 2017 में नीलामी हो गई।

एडोल्फ हिटलर ने इस फोन

बताया जाता है कि हिटलर का ये निजी टेलीफोन  था जो कि 2,43,000 डॉलर में बिका। हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसी टेलीफोन से कई फरमान सुनाए थे।

इसी फोन के द्वारा हिटलर ने कई लोगों को मौत का फरमान सुनाया था। ये फोन बैकेलाइट से बना था जो कि काले रंग का था। हालांकि, बाद में इस पर लाल रंग का पेंट करके इसके ऊपर हिटलर लिख दिया गया था।

आंतों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है आहार संबंधी ये गलतियां

जब युद्ध में हिटलर की हार हुई थी उसके बाद ये टेलीफोन साल 1945 में बर्लिन के एक बंकर से मिला था। इस फोन को जिसने नीलामी में खरीदा उसका नाम ‘अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन’  ने नहीं बताया। हालांकि, इसकी अनुमानित कीमत 200,000 से 300,000 डॉलर के बीच लगाई गई।

LIVE TV