एटा में सामने आई महिला प्रधान की गुंडई, ग्रामीण को पीटने के बाद सिर में मारी गोली

Report:- R.B.Dwivedi/Etah

एटा के देहात कोतवाली के बहादुरगढ़ में महिला प्रधान की खुली गुंडई का मामला सामने आया है। दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद दवंग महिला प्रधान सुनीता देवी और उनके गुर्गों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधान ने मारी गोली

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रधान को अवैध तमंचे व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व गांव में भागवत कथा के दौरान प्रधान पक्ष के लोग शराब पी रहे थे जिसका वहीं के रहने वाले मुकेश नाम के ग्रामीण ने विरोध किया था।

आज भी जब मुकेश गांव से निकल रहा था तभी महिला प्रधान और उनके साथियों ने मुकेश को रोक लिया और कहासुनी के बाद बढ़ते विवाद के दौरान ही महिला प्रधान सुनीता देवी ने तमंचे से फायर करते हुए सीधे गोली मार दी जिससे गोली मुकेश को जा लगी. ये इस दबंग महिला प्रधान का कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी वो दबंगई की और कई बार घटना कर चुकी थी.

पर पहले उस पर कोई कार्यवाही नही कीगई नही तो ये घटना आज नही होती। गंभीर रुप से घायल युवक को आनन फानन ग्रामीणों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहॉं उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है.

दबंगों ने किया पत्रकार के परिवार पर हमला, मारपीट के बाद गोली भी चलाई

जिसे आगरा एसएन मेडीकल रेफर किया गया है। वही गांव में फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रधान को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LIVE TV