जेल में बंद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा रामवृक्ष यादव
एटा। मथुरा के जवाहरबाग हिंसा का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव भले ही लाखों लोगों की नजरों में खलनायक हो, लेकिन मथुरा हिंसा में गिरफ्तार धर्मवती रामवृक्ष को किसी नायक से कम नहीं मानती हैं। एटा जेल में बंद बरेली निवासी महिला ने बीती देर शाम बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम कन्हाई उर्फ रामवृक्ष यादव रखा है।
एटा का मामला
बरेली के गांव दलतपुर करेंदा की रहने वाली धर्मवती को कल सुबह जेल से महिला अस्पताल लाया गया। यहां मथुरा से लाई गई अन्य 95 महिला बंदी भी हैं।
धर्मवती का यह चौथा बच्चा है। उसके तीन बच्चे एटा की बच्चा जेल में हैं
धर्मवती ने बताया कि वह बहुत दिनों तक जवाहरबाग में रही है। बरेली की 32 साल की धर्मवती को 8 जून को मथुरा जेल से एटा जेल में लाया गया था। बच्चे के जन्म के बाद उसने कहा कि वह अपने लड़के का नाम रामवृक्ष यादव तथा कन्हाई रखेगी। वह काफी दिनों जवाहरबाग में रही है। उसने कहा कि उसका असर तो जीवन में रहेगा।