एक फरवरी को हुए थे म्यांमार के अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंट गिरफ्तार, जानिये लगे कौन से दो नए आरोप?

• उर्वशी साहू

म्यांमार के अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंट को दो नए आरोपों का सामना करना पढ़ रहा है। हमे यह जानकारी उनके वकील खिन मोंग जॉ द्वारा बुधवार को प्राप्त हुई। इन पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। इस आरोप के चलते उन्हें तीन साल जेल की सजा होने का अनुमान है। बात 1 फरवरी की है जब देश की निर्वाचित सरकार को हटा दिया था और म्यांमार की सेना ने पिछले सप्ताह देश को अपने नियंत्रण में ले लिया था। जिसमें आंग सान सूकी और विन मिंट समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।

आपको बता दें कि विन मिंट के सर एक और आरोप है। इन्होने कोरोनो वायरस प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। उनके वकील ने बताया कि अभी पेशी की तारीक मालुम नहीं हुई है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से नेता आंग सान सूकी कोर्ट में पेश हुए। बता दें कि उन पर दो और आरोप लगाए गए हैं। अन्य आरोप को देख उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई है और कहा है की यह सब झूठे आरोप हैं। इस पेशी के दौरान देश की पूर्व सर्वोच्च नेता सेहतमंद नज़र आयी। सूकी ने अपने वकीलों से मिलने की इच्छा व्यक्त की है। अब 15 मार्च को अगली सुनवाई होगी। बीते 1 फरवरी को मयंमार में हुए तख्तापलट के बाद यह पहला अवसर था जब सूकी सार्वजनिक लोगों के सामने आए हों।

आसियान की बैठक

बता दें कि मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन (आसियान) के विदेश मंत्रियों का एक वीडियो सम्मेलन हुआ। जो म्यांमार में चल रहे राजनीतिक उथल पुथल को लेकर था। इसका सदस्य म्यांमार भी है। आसियान देशों के विदेश मंत्रियों द्वारा एक अपील की गयी है। जिसमें कहा गया है कि अपदस्थ नेता आंग सान सूकी को रिहा किया जाए। एक अपील उन्होंने इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकलने के लिए भी की है। मंगलवार को भी देश में तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा है।

देश के लोकतंत्र समर्थक सड़क पर जगह-जगह प्रदर्शन करते नज़र आये। इस हंगामे के दौरान यंगून में पुलिस ने स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया और भीड़ को कम किया। मामला इतना बिगड़ गया था कि पश्चिमी शहर काले में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग भी करनी पड़ी। अब पूरे देश में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। 21 लोगो ने अब तक इस प्रदर्शन के चलते अपनी जान गवा दी। नवंबर में हुए चुनावों में सेना तख्तापलट को एक दम सही करार दे रही है। आंग सान सूकी की पार्टी ने इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।

LIVE TV