एक और AAP विधायक ने की घरेलू हिंसा

आम आदमी पार्टी विधायकनई दिल्ली| सोमनाथ भारती के बाद एक और आम आदमी पार्टी विधायक पर घरेलू हिंसा के आरोप लगे हैं| एक हफ्ते पहले कोंडली सीट के विधायक मनोज कुमार की पत्नी ने दिल्ली महिला आयोग में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा तथा मारपीट करने की शिकायत की थी|

महिला आयोग ने विधायक मनोज कुमार को समन भेजा था| सोमवार की दोपहर को मनोज कुमार आयोग के सामने पेश भी हुए| इससे पहले जमीन की धोखाधड़ी मामले में मनोज कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है|

पिछले कुछ दिनों में आप के कई विधायक कानूनी पचड़े में उलझ चुके हैं| केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे आप विधायक सोमनाथ भारती पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लग चुका है| एक अन्य विधायक को तो महिला से बदसलूकी मामले में बीच प्रेस कांफ्रेंस से गिरफ्तार किया गया था|

LIVE TV