मनोज बाजपेयी की बीवी करेंगी इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी

दत्त की बायोपिकमुंबई। अभिनेता संजय दत्‍त पर बन रहीं बायोपिक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 14 जनवरी ने शूटिंग का काम चल रहा है। धीरे-धीरे खुलासे हो रहें हैं कि फिल्‍म के साथ कौन-कौन जुड़े हैं। रणबीर कपूर फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक्‍ट्रेस दिया मिर्जा ने ट्विटर कर ये जानकारी दी थी कि वो भी डायरेक्‍टर राजकुमार हिरानी की इस फिल्‍म का हिस्‍सा हैं। दिया ने संजय दत्त की बायोपिक का हिस्‍सा होते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी। दिया काफी समय बाद पर्दे पर नजर आएंगी।

हाल ही में एक और अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है, जो बायोपिक में संजय की तीसरी पत्‍नी मान्‍यता का किरदार निभाएंगी। ये अभिनेत्री तकरीबन 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही है। इस स्‍पेशल किरदार को निभाते नजर आएंगी अभिनेत्री नेहा बाजपेयी।

नेहा इससे पहले अपने करियर में 11 फिल्‍में कर चुकी हैं। 1998 में उन्‍होंने विदु विनोद चोपड़ा़ की फिल्‍म ‘करीब’ में बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्‍हें फिल्‍म ‘फिजा’ में ऋतिक के अपोजिट शेहनाज के किरदार से लोग ज्‍यादा याद रखते हैं। नेहा आखिरी बार 2008 में ‘एसिड फैक्‍ट्री’ में नजर आईं थीं।

नेहा ने 2006 में मनोज बापेयी से शादी कर ली थी। उसके बाद परिवार की ओर ध्‍यान देने के लिए उन्‍होंने फिल्‍मों से दूरी बना ली। अब राजकुमार हिरानी की फिल्‍म से कमबैक करने जा रहीं। नेहा से जुड़ी एक और बात है जो कुछ ही लोग जाते हैं। फिल्‍मों में आने से पहले उनका नाम शबाना रजा था। ‘करीब’ में काम मिलने के बाद डायरेक्‍टर ने उनका नाम नेहा रख दिया था। इस बात से नेहा बिल्‍कुल खुश नहीं थीं।

इस फिल्‍म के कई किरदार काफी हद तक फ़ाइनल हो चुके हैं। परेश रावल, संजय के पिता सुनील दत्त के किरदार में नजर आएंगे। सोनम कपूर, संजय की पूर्व गर्लफ्रेंड के किरदार में होंगी। अनुष्का शर्मा इस फ़िल्म में कैमियो करती नजर आसकती हैं। ये जर्नालिस्ट के किरदार में होंगी। अभी तक संजय दत्त की मां, बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्ट्रेस नर्गिस के लिए कोई एक्ट्रेस नहीं मिली हैं।

LIVE TV