एक आंख वाली गाय हो रही वायरल, लोग कर रहे हैं कुछ ऐसा कि देखकर हो जाएंगे हैरान

इन दिनों पश्चिम बंगाल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां लोग एक गाय को चमत्कार मानकर उसकी पूजा कर रहे हैं।यहां एक अजीब सी दिखने वाली गाय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आप भी जानिए इस वायरल वीडियो का पूरा सच कि आखिर यहां लोग इस चमत्कारी गाय की पूजा क्यों कर रहे हैं और गाय का वीडियो क्यों शेयर किया जा रहा है।

Viral Video One Eye Cow Goes Viral On Internet

इन तस्वीरों को देखकर आप ये तो समझ ही गए होंगे कि यह कोई सामान्य गाय नहीं है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक आंख वाले गाय के बच्चे का जन्म हुआ है। वहीं लोग इसे चमत्कार मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं। इस गाय की सिर्फ एक आंख ही नहीं बल्कि मूंह के आगे का हिस्सा यानी थूथन भी दिखने में बहुत ही अजीब है, जिस वजह से इस गाय की जीभ बाहर निकली हुई है।वहीं दूसरी तरफ जिस घर में इस एक आंख वाली गाय का जन्म हुआ है, वहां सुबह से ही गाय की पूजा करने के लिए लोगों की लाइनें लग गई है।

किताब में उतारी Depression से दीपिका पादुकोण की जंग की कहानी

अंधविश्वास के चलते आस-पास के लोग इस गाय को चम्तकारी मानते हुए कह रहे हैं कि उनके लिए ही गाय का जिले में जन्म हुआ है। वहीं गाय के मालिक का भी कहना है कि जब से इसका जन्म हुआ है, रोज यहां भीड़ लग रही है और लोग इसे चमत्कारी गाय समझकर इसकी पूजा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि एक ये एक आंख वाली गाय सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इन दिनों विदेशों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस गाय की तस्वीरें वायरल होने के बाद कुछ लोग तो इस गाय को एलियन मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसकी तुलना वैज्ञानिक कारणों से कर रहे हैं।

वहीं विज्ञान की मानें तो इस गाय को साइक्लोपिया (Cyclopia) नाम का डिसऑर्डर है। बता दें कि ये एक रेयर डिसॉर्डर है। ऐस तरह का डिसॉर्डर सिर्फ जानवरों में ही नहीं बल्कि इंसानों को भी होता है। जो बच्चे इस बीमारी के साथ पैदा होते हैं उन बच्चों का मां के गर्भ में आंख और मुंह का कुछ हिस्सा पूरी तरह से डेवेलप नहीं हो पाता है। वहीं इस तरह की बीमारी के साथ पैदा होने वाले बच्चों को सांस लेने और दिमाग से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। वहीं ऐसे बच्चे लंबे समय तक जीवीत नहीं रह पाते हैं।

LIVE TV