फिल्म ‘गरम मसाला’ से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने इस एक एक्सरसाइज के दम पर घटाया 11 किलो वजन

केवल ‘स्ट्रेचिंग’ के दम पर 2 महीने में 11 किलो वेट कम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा से जानें महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है यह एक्सरसाइज।
फिल्म ‘गरम मसाला’ से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने इस एक एक्सरसाइज के दम पर घटाया 11 किलो वजन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नीतू चंद्रा की एंट्री फिल्म ‘गरम मसाला’ से हुई थी। इस फिल्म के बाद नीतू कई बॉलीवुड फिल्मों नजर आईं। नीतू चंद्रा ने तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी खूब काम किया। बॉलीवुड में नीतू चंद्रा की इमेज एक बेहद हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस की है। 20 जून को नीतू चंद्रा का जन्मदिन होता है और वह इस वर्ष 34 बरस की हो जाएंगी। 30 प्लस होने के बावजूद नीतू चंद्रा खुद को काफी फिट रखती हैं। नीतू ने 2 महीने में 11 किलो वजन केवल एक एक्सरसाइज को करके घटाया है। नीतू नियमित रूप से योगा और एक्सरसाइज करती हैं। वह सबसे ज्यादा ‘स्ट्रेचिंग’ को महत्व देती हैं। यदि आप भी नीतू की तरह फिट रहना चाहती हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि नीतू कौन-कौन सी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हैं और उससे उन्हें क्या फायदे हुए हैं।

फिल्म ‘गरम मसाला’ से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने इस एक एक्सरसाइज के दम पर घटाया 11 किलो वजन

टॉरसो ट्विस्ट एक्सरसाइज

ऐसा कई बार होता है कि बैठे-बैठे बॉडी में अकड़न आ जाती है। इतना ही नहीं बॉडी  फूलने लगती है। ऐसे में आपको टॉरसो ट्विस्ट स्ट्रेच एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको दोनों पैरों को शोल्डर से थोड़ा बाहर निकालना होगा। फिर आपको अपने दोनों हाथों को कमर पर रखना है। इसके बाद अपनी लोवर बैक को एकदम स्ट्रेट कर लें। अब अपर बॉडी को मूव करें। आपको एक बार राइट और एक बार लेफ्ट जाना होगा। इससे आपकी कम में मौजूद फैट बर्न होगा।

फ्रंट और साइड लेग स्विंग

यह एक्सरसाइज बहुत ही आसान होती है। इसे करने के लिए आपको एक जगह सीधे खड़ा होना है और किसी दीवार या चेयर के सहारे एक बार राइट और एक बार लेफ्ट पैर को स्विंग करना होगा। इसे करते समय ध्यान रखें कि आपके घुटने न मुड़े। इससे आपके पैरों में जमा फैट बर्न होगा।

स्ट्रेट आर्म रोटेशन

लोवर बॉडी के साथ-साथ अपर बॉडी की एक्सरसाइज भी जरूरी है। आपको स्ट्रेट आर्म रोटेशन एक्सरसाइज करनी चाहिए। यह बहद आसान एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज के लिए आपको अपने हाथों को सीधा रखना है और 360 डिग्री पर घुमाना है। ऐसा करते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना है कि हाथों पर अचान से जोर न पड़े। आपको आराम से बस हाथों को घुमाना है। इससे आपकी अपर बॉडी भी स्ट्रेच होगी और एक्सट्रा जमा फैट भी कम होगा।

महिलाओं के लिए स्ट्रेचिंग के फायदे

  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हमारी बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप रोज स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हैं तो आपकी बॉडी में जहां भी दर्द होगा वह कम हो जाएगा। इसके साथ ही यह आपके पॉश्चर को ठीक करने और मसल्स को आराम देने में भी मदद करती है। इस एक्सरसाइज  से हमें मेंटल और फिजिकल शांति भी मिलती है।
  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज नियमित करने से आपकी बॉडी फ्लैक्सीबल हो जाती है। अगर आपके पासा ज्यादा देर बैठ कर काम करने वाली जॉब है तो आपके लिए यह एक्सरसाइज किसी वरदान से कम नहीं क्योंकि यह बेहद आसान है और इससे बॉडी की मूवमेंट भी बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्ट्रेचिंग शरीर की जकड़न को खोलने में मदद करती है।
  • अगर आप सही पॉश्चर में बैठती या खड़ी नहीं होती हैं तो आपको स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज  से सही पॉश्चर हासिल करने में मदद मिलती है। आज के दौर में जब हमारा अधिकतर समय चेयर पर बैठकर गुजरता है, ऐसे में स्ट्रेचिंग से हमारे बॉडी की मसल्स और नसों को खोलने में मदद मिलती है।

पानी ना होने के कारण गंगा नदी बनी खेल का मैदान

  • नियममित स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आपकी मसल्स खुल जाती हैं और उन में ब्लड और पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ जाती है। अगर आपको सूजन आने की समस्या है तो स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से यह भी दूर हो जाती है।
  • महज 10 से 15 मिनट तक नियमित स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आपका मन भी शांत हो जाता है। साथ ही आपके मन को आराम मिलता है और बॉडी को रिचार्ज होने का वक्त मिल जाता है।
  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करके आप फैट बर्न कर सकती हैं। इसके साथ ही यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करती है।

LIVE TV