एक महीने की हुई नेहा धूपिया की बेटी मेहर, शेयर किया क्यूट Video

मुंबई.मशहूर एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी की नन्हीं परी अब एक महीने की हो गई है। नेहा और अंगद के घर 18 नवंबर को नन्हीं परी आई थी। इस नन्हीं मेहमान का स्वागत किया गया था। और अब एक महीने पूरे होने के बाद नेहा ने एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नेहा धूपिया ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी क्यूट बेटी मेहर धूपिया बेदी को देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है कि, हमारी बेबी गर्ल खुशियां बांट रही है और एक महीने की होने के बाद किक मार रही है। हमारी लिटिल मेहर को हैप्पी वन मंथ।

आपको बता दें कि, नेहा और अंगद की बेटी की पहली झलक भी मां नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर दिखलाई थी।उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी इस पोस्ट के साथ शेयर किया था कि उन्होंने नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है।

जानिए मुंह की दुर्गंध दूर करने के घरेलू उपाय…

नेहा ने कुछ दिन पहले एक और पोस्ट शेयर की थी जिसमें बेटी मेहर पापा अंगद के साथ नजर आई थी। आपको बता दें कि, नेहा धूपिया का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो लगातार काम करने में विश्वास रखती हैं। प्रेग्नेंसी के पहले भी वे लगातार काम करने में और अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में व्यस्त रही थी। जिस प्रकार करीना कपूर खान और सोहा अली खान ने अपनी प्रेग्रेंसी को एंजॉय किया था और प्री प्रेग्नेंसी फोटो शूट करवाये थे, वैसा ही नेहा ने भी किया था। नेहा धूपिया ने प्री प्रेग्नेंसी फोटो शूट करवाया था और कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

LIVE TV