80 करोड़ में बिकी देश की शान बढ़ाने वाली सवारी

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री से लेकर आम आदमी तक की कार एंबेसडर कार ब्रैंड को फ्रेंच कार कंपनी प्यूज़ो (Pegeot) ने खरीद लिया है। सीके बिड़ला ग्रुप के मालिकाना हक वाली हिंदुस्तान मोटर्स ने यह सौदा प्यूज़ो के साथ 80 करोड़ रुपये में किया है।एंबेसडर कार

सीके बिड़ला ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया, ‘हमने प्यूज़ो एसए ग्रुप के साथ अपने ब्रैंड और ट्रेडमार्क एंबेसडर को बेचने का समझौता किया है।‘

हिंदुस्तान मोटर्स ने कहा कि एंबेसडर कार एक लोकप्रिय ब्रैंड है और हम इसे बेचने के लिए एक सही खरीददार देख रहे थे। फ्रेंच कंपनी एक सही खरीददार है। इस सौदे के बाद हम कर्मचारियों के ड्यूज व अन्य देनदारियां देंगे। ‘ हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्यूज़ो भारत में अपनी कारों के लिए एंबेसडर ब्रैंड का प्रयोग करेगी या नहीं। इस संबंध में फ्रेंच कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया है।

भारत में एंबेसडर कार का उत्पादन हिंदुस्तान मोटर्स ऑफ इंडिया ने 1958 में शुरु किया था। हिंदुस्तान मोटर्स ने इसका उत्पादन 1958 से 2014 तक किया।

एंबेसडर ब्रैंड को सात दशक पहले भारत में लॉन्च किया गया था। तब हिंदुस्तान मोटर्स ने मॉरिस ऑक्सफर्ड सीरीज  लैंडमास्टर को कुछ परिवर्तनों के साथ नए अवतार में पेश किया था। जल्द ही यह कार भारत की राष्ट्रीय पहचान बन गई और 1980 के दशक तक मारुति कार के आने से पहले तक यह भारतीय कार बाजार पर छाई रही।

आपको बता दें कि प्यूज़ो एक प्रमुख फ्रांसीसी कार ब्रांड है, जो यूरोप में आधारित दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता PSA प्यूज़ो, सिट्रोएन का हिस्सा है। 1891 में इस कम्पनी ने अपने पहले ऑटोमोबाइल का उत्पादन किया था।

LIVE TV