लो भैया हो गई फज़ीहत… इलाहाबाद में खुला ऋषि कपूर शौचालय!

ऋषि कपूरइलाहाबाद। पिछले कुछ दिनों से नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधते आ रहे बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल ऋषि के विरोध में उतरे इलाहाबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक शौचालय का नाम उनके नाम पर रख दिया है।

ऋषि कपूर से नाराज कांग्रेसी

ऋषि कपूर से नाराज इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध का एक अनोखा अंदाज सबके सामने रखा है। इलाहाबाद के बहादुरगंज में शिवाजी पार्क पर नगर निगम द्वारा बनाए गए सुलभ शौचालय का कांग्रेसियों ने उद्घाटन करते हुए उसका नाम ऋषि कपूर शौचालय कर दिया है।

यहां पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेहरू-गांधी परिवार की वजह से ही आजादी के बाद देश की तरक्‍की हुई। वहीं इससे पहले ऋषि कपूर ने कहा था कि नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर ही देश की सड़कों, पुलों और एयरपोर्ट के नाम क्‍यों रखे जाते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार के नामों पर रखे गए भारतीय संपत्तियों के नाम बदले जाएं। बांद्रा/वरली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरटी टाटा लिंक रोड हो।

ऋषि कपूर ने नेहरू-गांधी परिवार पर रखे गए नामों को लेकर यह भी कहा कि क्‍या इनके परिवार ने देश की संपत्तियों को बाप का माल समझ रखा था, जो सबके नाम उनके परिवार के नाम पर रख दिए गए। ऋषि ने ट्विट करते हुए कहा था कि गांधी परिवार पर कांग्रेस के रखे नामों को बदला जाए।

उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर दिल्ली में सड़कों के नाम बदले जा सकते हैं तो कांग्रेस प्रॉपर्टी के नाम क्यों नहीं बदल सकते? मैच चंडीगढ़ में था, वहां भी राजीव गांधी का नाम? ऋषि ने इस तरह के एक के बाद एक कई ट्वीट्स करके कांग्रेस परिवार को आड़े हाथों लिया था।

LIVE TV