नितिन गडकरी ने मुंबई में “बुर्ज खलीफा” से भी ऊंची इमारत बनाने की इच्छा व्यक्त की

एक बिजनेस कॉन्‍क्‍लेव में गडकरी ने कहा कि वह छत्रपति शिवाजी महाराज टावर में वह 30 फ्लोर कन्‍वेशनल सेंटर के लिए, 30 फ्लोर रेस्‍टोरेंट्स के लिए, 20 फ्लोर मॉल के लिए और कई फ्लोर पार्किंग के लिए रिजर्व रखना चाहते हैं।

बुर्ज खलीफा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की याद में दुबई के ”बुर्ज खलीफा” से भी ऊंची इमारत बनाने की इच्‍छा जताई है। शुक्रवार को एक बिजनेस कॉन्‍क्‍लेव में गडकरी ने कहा, ”मैं कोई घोषणा नहीं कर रहा हूं, लेकिन यह मेरा ख्‍वाब है कि मुंबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बने और उसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज टावर हो।”

हिमालय के इस हिस्से में सबकी एंट्री है बैन, क्यों की यहाँ 1000 सालों से तपस्या में लीन हैं…

उन्‍होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टावर में वह 30 फ्लोर कन्‍वेशनल सेंटर के लिए, 30 फ्लोर रेस्‍टोरेंट्स के लिए, 20 फ्लोर मॉल के लिए और कई फ्लोर पार्किंग के लिए रिजर्व रखना चाहते हैं।

इस समय ‘बुर्ज खलीफा’ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत मानी जाती है। इसकी ऊंचाई 818 मीटर (2684 फुट) है। इससे पहले ताइवान के 101 मंजिला ताइपे टॉवर को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का रुतबा हासिल था।

र्ज ‘बुर्ज खलीफा’ में दुनिया की सबसे तेज रफ्तार लिफ्ट है, जो 18 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चलती है। यहां 76वीं मंजिल पर दुनिया का सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल भी है।

जब सनी लियोनी बनी जलपरी तो हनी सिंह ने बोले-‘मछली जल की रानी है’

इमारत में 158वीं मंजिल पर दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित मस्जिद तथा 144वीं मंजिल पर स्थित सबसे ऊंचा नाइट क्लब है।

 

LIVE TV