उर्वशी रौतेला को बोनी कपूर के टच पर हुई बड़ी बहस , पढ़े ख़बर

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया की सुपर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और डायरेक्टर बोनी कपूर का एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है। जहां वीड‍ियो एक पार्टी के दौरान का है, बोनी कपूर एक्ट्रेस उर्वशी से मिलते नजर आ रहे हैं।

उर्वशी

बता दें की वीड‍ियो सामने आने के बाद सोशल मीड‍िया पर यूजर्स ने बोनी कपूर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर द‍िया हैं। वहीं यूजर्स का कहना है कि बोनी कपूर ने जिस तरह से उर्वशी को पीछे से टच किया वो गलत है। जहां बोनी के टच करने को लेकर कुछ खबरें भी पब्लिश हुईं हैं। लेकिन अब ऐसी ही एक खबर पर उर्वशी रौतेला ने नाराजगी जाहिर की है।

ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च होगा Nokia का ये धांसू फोन

वहीं उर्वशी रौतेला ने वीड‍ियो पर एक रिपोर्ट की कवरेज को लेकर नाराजगी जताई हैं। उर्वशी का कहां हैं की इस तरह की न्यूज करके आप मह‍िला सशक्त‍िकरण की बातें करते हैं। वहीं देश के एक सुप्रीम न्यूजपेपर में ये न्यूज है। अच्छा होगा आप गर्ल पॉवर की बातें नहीं करें।

दरअसल न्यूजपेपर ने उर्वशी और बोनी कपूर की तस्वीरों पर “डोंट टच मी” ल‍िखकर एक तस्वीर को चलाया था। जहां इस तस्वीर पर उर्वशी रौतेला ने नाराजगी जाह‍िर की है।  बालीवुड के जाने-माने निर्माता जयंतीलाल गाढ़ा के बेटे की शादी के स्वागत समारोह में बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला रविवार रात पहुंचे थे। जहां  इस पार्टी का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर सोमवार तेजी से वायरल हुआ हैं। वीड‍ियो में उर्वशी से बात करते हुए बोनी कपूर ने उन्हें गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान बोनी कपूर का उर्वशी के कमर पर हाथ रखना यूजर्स को पंसद नहीं आया हैं।

इस वीड‍ियो के सामने आने के बाद सोशल मीड‍िया पर यूजर्स ने बोनी कपूर को जमकर सुनाया हैं। जहां कई यूजर्स ने ल‍िखा बोनी कपूर को इस तरह से किसी एक्ट्रेस को नहीं टच करना चाहिए।

 

 

LIVE TV