उमा भारती की बिगड़ी तबीयत, एयर एम्बुलेंस से हो सकती हैं शिफ्ट

उमा भारतीदेवघर: झारखंड के देवघर में केंद्रीय मंत्री उमा भारती की तबीयत आज अचानक बिगड़ गयी। सदर अस्पताल के डीएस डॉ सीके शाही नेतृत्व में डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम को उनकी स्वास्थ्य जांच के लिए देवघर परिसदन भेजा गया। उमा भारती ने डॉक्टरों से सिर में चक्कर व कमजोरी की शिकायत बताई।

उमा भारती को डाक्टरों की सलाह

डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें आराम करने व लिक्विड फूड ज्यादा मात्रा में लेने की सलाह दी है। उमा भारती की तबीयत बिगड़ने की पुष्टि उनकी सहायक नंदिता पाठक ने की है। उन्हें एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए बाहर भी ले जाये जाने की संभावना है।

इससे पहले भी उनकी तबीयत एक बार बिगड़ी थी। उमा भारती ने डॉक्टरों की टीम से अंगरेजी दवा लेने से इनकार किया है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए होमियोपैथ की दवा पर भरोसा जताया है। डॉक्टरों की टीम में डॉ सीके शाही के साथ डॉ आरएन प्रसाद, डॉ बीपी सिंह भी शामिल थे।

उमा भारती की सहायक नंदिता पाठक ने उनकी तबीयत बिगड़ने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें वर्टाइगो नामक बीमारी है। स्पोंडलिटिस्ट, सर्वाइकल और हाइपर टेंशन भी है। इसलिए डॉक्टर की टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। नंदिता पाठक के अनुसार, केंद्र व राज्य सरकार के बीच बातचीत चल रही है, संभवत: उन्हेें एयर ऐंबुलेंस से ले जाने की तैयारी है।
संवाददाता :- अक्षय कुमार

LIVE TV