उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने को लेकर धरने पर बैठे सपा मुखिया अखिलेश यादव

Reporter:- Awanish Kumar/Lucknow

दुष्कर्म का केस वापस लेने से इन्कार पर केरोसिन डालकर जलाई गई उन्नाव की बिटिया की मौत के बाद आम लोगों में गम और गुस्सा दोनों है। इसको लेकर सियासी हंगामा भी शुरू हो गया। विपक्ष के नेताओं ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए।

सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि आरोपी भाजपा से जुड़े हैं, इसलिए सरकार ने कार्रवाई नहीं की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव की घटना बहुत दुखद है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।

अखिलेश यादव

इस सरकार में ना बेटियां सुरक्षित हैं ना उनका सम्मान सुरक्षित है। क्या यही भारतीय जनता पार्टी का नारा था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री, डीजीपी और होम सेक्रेटरी के हटे बिना कानून व्यवस्था में स्थापित नहीं हो सकता है।

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती विश्वविद्यालय में छात्रों पर लाठीचार्ज, फ़ीस बढ़ोत्तरी को लेकर कर रहे थे विरोध

इतनी दुखद निंदनीय घटना कहीं नहीं हुई होगी। पहले पूरा देश हैदराबाद की घटना को लेकर गुस्से में था, उसके बाद उन्नाव की घटना उसी तरीके से हुई।

ऐसी घटना भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पहली नहीं है। इसके पहले भी सरकार से न्याय मांगने वाले लोगों की हत्या की गई है। समाजवादी पार्टी आज बेटी के लिए शोक सभा आयोजित करेगी और सभी 2 मिनट का मौन रखेंगे।

LIVE TV