उत्‍तराखंड : खाई में गिरी पुलिस कार, थानाध्यक्ष समेत तीन की मौत

उत्‍तराखंडदेवप्रयाग। उत्‍तराखंड के सौड़पानी में एक पुलिस कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में थानाध्‍यक्ष समेत तीन पुलिस कमियों की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्‍तराखंड में फ्लोर टेस्‍ट से लौट रहे थे पुलिसकर्मी

बुधवार की सुबह सौड़पानी के पास यह हादसा हुआ। सभी पुलिस कर्मी मंगलवार को उत्तराखंड विधान सभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान ड्यूटी कर वापस हिंडोलाखाल लौट रहे थे। हिंडोलाखाल में, ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के पास यह दुर्घटना हुई। बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे हिंडोलाखाल थाने में दुर्घटना की सूचना मिली।

मृतकों में हिंडोलाखाल थाना प्रभारी नरेंद्र ठाकुर सहित तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है। गाड़ी में पांच पुलिस कर्मी सवार बताए गए है।

LIVE TV