उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर अकेले दम पर प्रत्याशी उतारेगी ये पार्टी

अलीगढ़।प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद व एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह  ने कहा कि पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के नेतृत्व में नवगठित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रदेश में तीसरा विकल्प होगी। लोकसभा चुनाव अपने बूते पर लड़ेगी। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पार्टी ने देश के सैनिकों के सम्मान व हित के लिए संघर्ष का एलान किया है। देश की रक्षा में जान देने वाले या ड्यूटी के समय निधन होने पर जवान को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। आश्रितों को एक करोड़ रुपये धनराशि दी जाए।

उत्तर प्रदेश

 सम्मान व हित के लिए संघर्ष का एलान

बुधवार को सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि  राजा भैया हमेशा निर्दलीय जनप्रिय नेता रहे हैं। उन्होंने पहली बार राजनीतिक दल का उदय किया है। पार्टी में उसी कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाया जाएगा, जो सर्वाधिक सदस्य बनाएगा। पार्टी ने देश के सैनिकों के सम्मान व हित के लिए संघर्ष का एलान किया है। देश की रक्षा में जान देने वाले या ड्यूटी के समय निधन होने पर जवान को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। आश्रितों को एक करोड़ रुपये धनराशि दी जाए।

आपके स्मार्टफोन में भी हैं ये खतरनाक एप तो अभी हटायें, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान…

सरकारों ने जनभावनाओं से खिलवाड़ किया

उन्होंने कहा कि देश को सरकारों ने कभी धर्म, कभी आरक्षण के नाम पर जनभावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि नौजवान व किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। इससे पहले अक्षय प्रताप का अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में खेरेश्वरधाम पर स्वागत किया गया। अक्षय ने पिछले माह लखनऊ में आयोजित पार्टी की रैली में एतिहासिक भीड़ जुटने पर आभार जताया।

 

LIVE TV