उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले आया रिजल्ट, भाजपा को मिला बहुमत!

उत्तर प्रदेशलखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के लिए आज वोट पड़ रहे हैं। ऐसे में एक ऐसी खबर आई है, जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को खुशी देगी।  उत्तरप्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की चार सीटों के रिजल्ट शनिवार को आए। इनमें 2 सीट बीजेपी ने जीती हैं। वहीं, एक सीट निर्दलीय कैंडिडेट के खाते में गई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सीट हैं। इनमें 14 सीट ग्रेजुएट एमएलसी के लिए रिजर्व हैं। इनमें से खाली हुई 4 सीट के लिए 3 जनवरी को वोट डाले गए थे।

कानपुर और बरेली में बीजेपी ने जीत दर्ज की। वहीं, गोरखपुर की सीट काउंटिंग चल रही है। कानपुर में बीजेपी के अरुण पाठक ने मानवेन्द्र स्वरूप को हराया। अरुण पाठक को 40,633, जबकि मानवेन्द्र स्वरूप को 31479 वोट मिले। बरेली में बीजेपी के डॉ. जयपाल सिंह बिष्ट ने सपा कैंडिडेट रेनू मिश्रा को मात दी। वहीं, गोरखपुर में बीजेपी के देवेन्द्र प्रताप सिंह और निर्दलीय कैंडि‍डेट संजयन त्रिपाठी के बीच मुकाबला है।

झांसी में नि‍र्दलीय कैंडि‍डेट सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अशोक कुमार को हराया। सुरेश कुमार को कुल 8456 वोट मि‍ले, जबकि‍ अशोक कुमार को 6921 वोट मि‍ले।

गोरखपुर-फैजाबाद, बरेली-मुरादाबाद, इलाहाबाद-झांसी और कानपुर खंड की सीट हाल में खाली हुई थीं। इन सीटों के कैंडिडेट्स रिटायर हो गए थे। गवर्नर ने 10 जनवरी को इलेक्शन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन सीट के लिए 3 जनवरी को वोटिंग हुई।

LIVE TV