उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का कहर , 19 लोगों की मौत, 48 लोग घायल…

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में धूलभरी आंधीऔर बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई है और 48 घायल हो गए हैं। यह जानकारी राज्य के राहत आयुक्त ने शुक्रवार को दी।

 

कहर

 

बता दें की आधिकारिक आंकड़ों के बारे में उपायुक्त ने कहा, ‘मैनपुरी में छह लोगों की, एटा और कासगंज में तीन और मुरादाबाद, बदायूं, पीलीभीत, मथुरा, कन्नौज, संभल औऱ गाजियाबाद में एक-एक व्यक्ति की धूलभरी आंधी और बिजली गिरने से मौत हुई है।

केदारनाथ में हार्टअटैक से एक के बाद एक इतने यात्रियों की मौत

जहां गुरुवार शाम को शहर के विभिन्न हिस्सों में धूलभरी आंधी आई जिसके कारण पेड़ से उखड़ गए और दीवारें गिर गईं। मैनपुरी जिले में अधिकतम 41 लोग घायल हुए हैं।

लेकिन प्रमुख सूचना सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को प्रभावित व्यक्तियों को राहत देने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत कार्यों की देखरेख के लिए संबंधित जिलों के मंत्रियों को भी निर्देश दिए हैं।’ इस घटना में आठ पशुओं की भी मौत हो गई है।

जहां राजस्थान के चूरू में चढ़ते पारे की वजह से बढ़ रहे मरीजों के मामलों के कारण डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। राजकीय अस्पताल के सीएमओ डॉ गोगा राम ने बताया कि “मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है लेकिन कोई जटिल मामला अभी तक सामने नहीं आया है। डॉक्टरों के लिए आवश्यक छुट्टी की अनुमति दी गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के देरी से केरल पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब 6 जून की जगह 7 जून तक केरल में दस्तक देगा। इससे पहले शनिवार को निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी मानसून के 7 जून तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया था।

राजधानी में गर्मी ने बीते साल जून का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2018 में एक जून को सर्वाधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज हुआ था, जबकि बृहस्पतिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.9 डिग्री जा पहुंचा। हालांकि, देर शाम तेज आंधी ने थोड़ी राहत दी। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, इससे रात होते-होते हवा ठंडी हो गई।

दरअसल दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री व न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज तापमान 44 डिग्री पहुंचने का अनुमान जताया है। 9 जून तक तापमान लगभग इतना ही रहने की संभावना है। 10 जून से हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इससे 10 जून के बाद हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। गर्मी से फिलहाल राहत के संकेत नहीं है।

जानिए 11 साल का हाल –

वर्ष    तापमान (डिग्री)

2019     43.9
2018        43.1
2017        44.6
2016        42.9
2015        42.9
2014        45.4
2013        40.6
2012        45.4
2011        43.6
2010        44.8
2009        43.9
बृहस्पतिवार को भी देशभर में जहां एक ओर लू का कहर जारी रहा तो हिमाचल प्रदेश में हल्की बौछारों से लोगों को राहत मिली। इससे राज्य के तापमान में 3 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
उधर, राजस्थान में गर्मी लगातार सितम ढहा रही है। बृहस्पतिवार को कोटा सबसे ज्यादा गर्म रहा है, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं चुरू में अधिकतम पारा 46.5 डिग्री, बाड़मेर में 45.3 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री और जयपुर में 45 डिग्री रहा।

पंजाब और हरियाणा में भी कई इलाके  तेज गर्मी की चपेट में रहे। नारनौल में पारा 45.2 डिग्री, हिसार में 43.5 डिग्री जा पहुंचा। वहीं अमृतसर में 42.1 डिग्री , लुधियाना और पटियाला में क्रमश : 41.2 और 40.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क ही रहा। झांसी में सूरज के तेवर सर्वाधिक तीखे रहे। वहां अधिकतम पारा 47.4 डिग्री, बांदा और आगरा में 46.2 डिग्री रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री जा पहुंचा।
दरअसल जम्मू में पारा 39.1 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ तो हिमाचल प्रदेश में बौछारों ने लोगों को तपन से राहत दिलाई। कल्पा में आठ मिमी. बारिश दर्ज हुई। वहीं मूरंग और शिमला में क्रमश: 6 और 4 मिमी. पानी बरसा।

 

LIVE TV