उत्तर कोरिया बदनामी पर निकालेगा बीबीसी के पत्रकार

लंदन | उत्तर कोरिया ने बीबीसी के संवाददाता रूपर्ट विंगफील्ड-हायेस को ‘अनुचित रिपोर्टिंग’ के लिए हिरासत में ले लिया है। वह उन्हें देश से निष्कासित करने वाला है। उ. कोरिया की ‘राष्ट्रीय शांति समिति’ ने सोमवार को प्योंगयांग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संवाददाता के खिलाफ यह कदम रिपोर्टिग के जरिये उत्तर कोरिया की व्यवस्था पर हमले के कारण उठाया गया है।

उत्तर कोरिया का एक्शन

समिति ने कहा कि संवाददाता को फिर कभी उ. कोरिया में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

रूपर्ट बीबीसी के तीन कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। इनमें रूपर्ट के अतिरिक्त प्रोड्यूसर मारिया बार्न और कैमरामैन मैथ्यू गोडार्ड भी शामिल हैं। वे उत्तर कोरिया से जाने वाले थे।

उ. कोरिया के अधिकारियों ने रूपर्ट से आठ घंटे पूछताछ की।

बीबीसी की टीम वकर्स पार्टी कांग्रेस की कवरेज के लिए वहां पहुंची थी। उनके साथ नोबेल पुरस्कार प्राप्त विद्वानों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था, जो शोध के सिलसिले में वहां गए थे।

उ. कोरिया का नेतृत्व राजधानी प्योंगयांग में लोगों के जीवन को दर्शाने वाली खबरों से नाखुश था।

LIVE TV