उत्तराखंड में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा -सौतेली मां के हाथ में है देवभूमि

उत्तराखंड में अमित शाहउत्तराखंड। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‌अमित शाह ने कहा कि ये गोविंद बल्लभ पंत की भूमि है। ये गंगा यमुना की भूमि है। ये देवताओं की भूमि है। उत्तराखंड में अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड सौतेली मां के हाथ में है। देवभूमि की ये हालत देखकर बीमार पड़ अटल बिहारी वाजपेयी को सबसे ज्यादा दुख होता होगा।

विकास की सूची में उतराखंड पीछे

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अल्मोड़ा के एसएसजे कैंपस में आयोजित एक रैली को संबोधित  कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास की सूची में उत्तराखंड अब काफी पीछे हो गया है। ईश्वर ने उत्तराखंड को कई धरोहरों से नवाजा है। लेकिन उत्तराखंड का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की सरकार के वक्त राज्य का विकास यूपी के समय में हुए विकास से बेहद कम है। भाजपा चाहती है कि दुनियाभर के पर्यटकों के लिए उत्तराखंड पसंदीदा राज्य बने। भाजपा चाहती है कि राज्य का औद्योगि‌क विकास हो।

गिनावाए रावत सरकार के घोटाले

शाह ने क‌हा कि अगर यहां की जनता भाजपा की सरकार लाकर दिखाएगी तो भाजपा उत्तराखंड को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। अपने संबोधन में अमित शाह ने रावत सरकार में हुए घोटाले गिनावाए।

शाह ने कहा कि ‘भइया हरीश उत्तराखंड की क्या दुर्दशा कर रख है?’ शाह ने विधायकों की खरीद फरोख्त करते हुए किए गए स्टिंग को लेकर रावत पर हमला बोला। राहुल गांधी पर चुटकी ली। शाह ने कहा कि देश का विकास नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। भाजपा चाहती है कि पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम आए। वन रैंक वन पेंशन मोदी जी की मेहरबानी है। कांग्रेस सरकार योजनाओं का पैसा गांव तक नहीं पहुंचा पा रही है। हम चाहते हैं कि हर हाथ को काम मिले। नेपाल की सीमा से पलायन कम हो। भाजपा के राज में सेना आतंकवादियों के घर में घुस कर आतंक का सफाया कर रही है।

नोटबंदी से बीजेपी नेता नहीं ,मुलायम ,मायावती और केजरीवाल परेशान

नोटबंदी के पीएम मोदी ने आतंकवाद, जाली नोटों के कारोबार, भ्रष्टाचार और कालेधन का सफाया ‌कर दिया है। हमारे नेता परेशान नहीं है, लेकिन नोटबंदी के बाद से मुलायम सिंह, मायावती, अरविंद केजरीवाल परेशान दिख रह हैं। जिसके पास काला धन नहीं उसे नोट बंदी की चिंता नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने रैली के दौरान जनता को कुमाऊंनी भाषा में संबोधित किया। उन्होंने कहा‌ कि भाजपा को उत्तराखंड को बहुत प्यार और सम्मान मिला है।

इस दौरान मंच पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अजय भट्ट, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, भुवन चंद्र खंडूरी, विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और सतपाल महाराज सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

LIVE TV