योगी ने अभी से कसी उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा के लिए कमर, इन दिग्गजों को दी ये जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विधानसभा की 12 सीटों के उपचुनाव में फतह को कमर कस ली है।  इन चुनावों की तारीखें भले ही अभी घोषित न हुई हों लेकिन भाजपा नेतृत्व ने सभी जगह प्रदेश के एक पार्टी पदाधिकारी और सरकार के एक मंत्री को तैनात कर  उसके कंधों पर जीत का परचम फहराने की जिम्मेदारी डाल दी है।

योगी

सभी को तुरंत अपनी-अपनी जिम्मेदारी वाली सीटों पर जीत का तानाबाना बुनने को कह दिया गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को आजम खां के गढ़ रामपुर में तो उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को कानपुर की गोविंदनगर सीट जीतने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ कैंट की सीट जिताने का जिम्मा मंत्री आशुतोष टंडन को दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को बसपा का गढ़ समझे जाने वाले अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट का जिम्मा सौंपा गया है। यहां से बसपा के रितेश पाण्डेय विधायक थे। जो अब सांसद हैं।

रविवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय पर बैठक हुई। बैठक में कई मंत्रियों के साथ प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
पुलिस और बदमाशों के बीच हाथापाई, दो बदमाश घायल

जिसमें उपचुनाव वाली विधानसभा की सभी 12 सीटों पर प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री और संगठन के एक-एक प्रदेश पदाधिकारी को लगाकर अभी से चुनावी तैयारियां शुरू करने का फैसला किया गया।

यह भी तय हुआ कि जिन स्थानों पर पार्टी के मौजूदा विधायकों के सांसद चने जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है वहां उन विधायकों का भी बतौर सांसद उपयोग किया जाए।  रामपुर और जलालपुर में आसपास के सांसद को लगाने की योजना बनी। रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और प्रमोद तिवारी जैसे बड़े नेताओं के प्रभाव वाले क्षेत्र प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी स्वतंत्र देव सिंह को दी है।

किसके कंधों पर कहां की जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्रियों व पदाधिकारियों में राजधानी की कैंट सीट पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन व विद्यासागर सोनकर, फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व बी.एल. वर्मा, बाराबंकी की जैदपुर सीट पर दारा सिंह चौहान व गोविंद नारायण शुक्ल, स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों व पदाधिकारियों में सहारनपुर की गंगोह सीट पर पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी व वाईपी सिंह, अलीगढ़ की इगलास सीट पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा व पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चित्रकूट की मानिकपुर सीट पर ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह व प्रकाश पाल, हमीरपुर सीट पर रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह व अशोक कटारिया, प्रतापगढ़ सीट पर स्वतंत्र देव सिंह व त्रयंबक त्रिपाठी को लगाया गया है।

LIVE TV