उज्जैन से हुई विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद अब महाकाल मंदिर और आसपास में क्या तलाश रही पुलिस

यूपी के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कुछ और संदिग्धों के बारे में जानकारी हाथ लगी है जो वहां मौजूद थे। वहीं पुलिस उज्जैन के कई इलाकों में भी उन लोगों की तलाश कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि विकास के साथ ही कुछ औऱ लोग भी थे जो उज्जैन में ही ठहरे थे। वहीं पुलिस को उज्जैन से 2 कारें भी मिली है। वहीं उज्जैन से 2 वकीलों को भी हिरासत में लिया गया है। वकीलों पर आरोप है कि वह विकास दुबे को सरेंडर करवाने के लिए उज्जैन पहुंचे हुए थे। विकास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन सभी लोगों की तलाश में लगी है जो उसके साथ पहुंचे हुए थे।
पुलिस विकास के साथियों की तलाश के साथ ही यह जानने का प्रयास कर रही है कि विकास ने मंदिर में दर्शन के लिए रशीद किस आईडी पर कटवाई थी। दरअसल विकास और उसके साथियों ने मंदिर में दर्शन के लिए प्री बुकिंग करवाई थी। नियमानुसार मंदिर में दर्शन के लिए जो 250 रुपये की रसीद कटवाई गयी थी उसके लिए किसी आईडी दी गयी यह जांच की जा रही है।

LIVE TV