ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी है कुछ नियम , वरना नहीं ले पाएंगे लाभ

अभिनव त्रिपाठी

भारत एक ऐसा देश है जहां पर एक बहुत बड़ी मात्रा में मजदूर व कारीगर रहते है। इन कारीगरों की आमदनी दिहाड़ी व मजदूरी के जरिए होती है। पर इसके अलावा इनको बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है। इनका भविष्य कैसे सुरक्षित रह सकता है इसके लिए इनके पास कोई भी इंतजाम नहीं रहता है। जब तक इनके अंदर काम करने की क्षमता रहती है तब तक ये लोग खूब मेहनत करते है। उम्र ढलने के साथ ही आर्थिक स्तर पर इनको बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। धीरे-धीरे यह समस्या बढ़ती जा रही थी जिसे देखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की जिसके अंतर्गत कई तरीके के लाभ आते है। इस कार्ड को बनवाने वाले लाभार्थी को सुरक्षा बीमा योजनाओं के अंतर्गत 2 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है। अगर आप अभी तक यह कार्ड नहीं बनवाएं है और बनवाने जा रहे है तो कुछ नियमों को जान लें। जिससे आपको इस कार्ड बनवाने का फायदा मिल सके नहीं तो आप इससे वंचित रह जाएंगे।

यह ई-श्रम कार्ड विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। इस योजना का लाभ संगठित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोग नहीं उठा सकते है। यदि आप संगठित क्षेत्र के अंतर्गत आते है और आपने यह कार्ड बनवाया है तो आपको इसका लाभ नहीं मिल सकता है।

आपको बता दें की ई-श्रम कार्ड आप आसानी के साथ बनवा सकते है। इसे बनवाने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं आएंगी। आप अपना कार्ड श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर बनवा सकते है।

LIVE TV