ईडी का समन जारी होते ही अपने मुंबई स्थित निवास पर लौटी रिया, इस दिन होंगी ईडी के सामने पेश

मुंबई. बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार सवालों के घेरे में  हैं। जिसके चलते रिया की  मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।  जहां एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने रिया को ‘अंतरिम संरक्षण’ देने से इनकार कर दिया, वहीं दूसरी तरफ अब ईडी ने रिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। इन सब के बीच खबरें आई थी कि रिया परिवार के साथ अपने मुंबई स्थित फ्लैट से फरार हो गई थी और ऐसी जगह पर रह रही थीं जिसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी।

लेकिन अब खबर आई है कि रिया अपने मुंबई स्थित निवास पर वापस आ गई हैं। आपको बता दें, बुधवार को ईडी ने सुशांत सुसाइड केस में समन जारी किया था। जिसके चलते रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार(7 अगस्त 2020) को मुंबई में ईडी के सामने पेश होना होगा। हाल ही में ईडी ने बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर रिया और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। सुशांत सुसाइड केस की गुत्थी को सुलझाने की दिशा में ईडी इस पहलू से जुड़े हर एक व्यक्ति से लगातार पूछताछ कर रही है।

इसी कड़ी में  ईडी ने सुशांत के हाउस मेनेजर सैमुअल  मिरांडा और सुशांत के सीए रहे  संदीप श्रीधर से भी पूछताछ की।  इसके साथ ही रिया के सीए रितेश शाह से भी पूछताछ की गई थी। ईडी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के  पैसों की हेरा फेरी के मामले की भी जांच में जुटी हुई है। हाल ही में खबर आई थी कि रिया चक्रवर्ती के ठिकाना  बदलने को लेकर मुंबई पुलिस उनका सहयोग कर रही है।

उन खबरों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा था कि पटना पुलिस की टीम को रिया की भनक न लगे लिहाजा उसे सेफजोन में रखा जा रहा था।आपको बता दें,  पटना पुलिस की एसआईटी ब्रांच भी रिया पर लगातार नज़र बनाए हुए थी। ऐसा माना जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती की सियासी महकमें में भी अच्छी खासी पकड़ है।

LIVE TV