इस साल उत्तर प्रदेश समेत देश के इस राज्यों में पड़ेगी भयानक गर्मी

इस साल मध्य और पूर्वी भारत समेत देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार मानसून के पहले होने वाली बारिश 59.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है। यह औसत से  27 फीसदी कम है।

भायनक गर्मी

मध्य और पूर्वी भारत के किसानों को इससे सबसे ज्यादा नुकसान होगा। जिन्हें जून में बुआई के मौसम में पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। पहले से ही यहां के किसान मानसून पूर्व बारिश में आई कमी का सामना कर रहे हैं। इसका असर भारत के फसल पैदावार पर भी पड़ेगा।

अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों को इस बार बारिश में आई कमी का सामना करना पड़ेगा। जबकि ऐसी ही स्थिति पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र और गुजरात में भी बनेगी।

लगातार दूसरी जीत से सुधरी राजस्थान की रैंकिंग, हैदराबाद को हराने के बाद पहुंचा छठे नंबर पर

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश में आई कमी से देश के कई हिस्से शुष्क गर्मी की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा यह भी पूर्वानुमान लगाया गया है कि इस दौरान राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा में गर्म हवाएं लोगों को ज्यादा परेशान करेंगी।

देश के कई हिस्सों में मानसून से पहले होने वाली बारिश में पिछले दो महीनों की तुलना में भी 30 फीसदी से ज्यादा की कमी देखी गई है। पहले से ही सूखे की मार झेल रहे मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीट वेब चलने की स्थितियां बन रही हैं।

साध्वी प्रज्ञा को लेकर उमा भारती सामने आया विवादित बयान, क्या लगाएं जा सकते हैं इसके मायने

मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि 25 अप्रैल से 1 मई के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

LIVE TV