इस महिला ने कर ली बीफ्रकेस के साथ शादी, वजह जानकार आप भी हो जाएंगें हैरान

आप लोगों ने कई लवस्टोरी पढ़ी और सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक दिलचस्प लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये लवस्टोरी रूस की रहने वाली 24 साल की एक महिला की है। यह महिला इंसानों से नहीं बल्कि अलग-अलग निर्जीव चीजों से आकर्षित होती हैं। रेन गॉडर्न नाम की ये महिला एक बीफ्रकेस के साथ शादी रचा चुकी हैं।

उनका कहना है कि वे इस बीफ्रकेस के साथ कुछ कनेक्शन महसूस करती हैं। रेन एक नर्सरी टीचर हैं। रेन की यह लवस्टोरी इस प्रकार शुरू हुई । रेन का मानना है कि सजीव से लेकर निर्जीव चीजों में भी आत्मा होती है। रेन एनिमिस्म के कॉन्सेप्ट में विश्वास करती हैं, जिसके अनुसार हर चीज में जिंदगी होती है। 2015 में रेन ने इस बीफ्रकेस को एक हार्डवेयर की दुकान से खरीदा था। रेन कहती हैं कि शुरुआत से ही उन्हें इस बीफ्रकेस को निहारना अच्छा लगता है। शाम हो या रात का वक्त रेन बीफ्रकेसके साथ ही व्यतीत करती थीं।

रेन ने कहा कि वो बीफ्रकेस के साथ फिलोसॅाफी से जुड़ी बातें भी करती थीं। उन्हें धीरे-धीरे एहसास होने लगा की वो इस बीफ्रकेस को चाहने लगी हैं। रेन कहती हैं कि यह ब्रीफकेस सिर्फ उनका पार्टनर नहीं है, बल्कि दोस्त और एक अच्छा गुरु भी है। रेन कहती हैं कि वो ब्रीफेकस को सुनती हैं और ब्रीफेकस भी उनकी बातों को सुनता है। लेकिन आम लोगों को सिर्फ मेरी बात ही सुनाई देती है। रेन का कहना है कि उनका आध्यात्मिक कनेक्शन और कम्युनिकेशन टेलीपैथी के द्वारा मुमकिन हो पाता है। रेन अपने इस रिश्ते के बारे में अपने परिवार वालों को बता चुकीं हैं। उनका परिवार भी इस रिश्ते को स्वीकार कर चुका है। इससे पहले रेन एक व्यक्ति को डेट कर चुकीं हैं। लेकिन वो रिश्ता नहीं चल पाया।

LIVE TV