इस बार हरितालिका तीज पर बन रहा खास संयोग, बढ़ जाएगा महत्व

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली हरतालिका तीज का अपना ही महत्व है। इस बार हरतालिका तीज को 21 अगस्त को मनाया जाएगा। हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का अपना अलग ही महत्व है। हरितालिका तीज हरियाली और कजरी तीज के बाद मनाई जाती है। इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।

इस बार हरतालिका तीज के दिन बेहद अद्भुत संयोग बन रहा है। इस बन रहे अद्भुत संयोग के चलते ही इन पूजा का महत्व बढ़ गा है। इस बार खास बन रहे संयोग से पति पत्नि के बीच चल रही कलह खत्म हो जाएगी। दरअसल इस बार हरतालिका तीज शुक्रवार को मनाई जाएगी। शुक्र प्यार का कारक ग्रह है एवं तीज पति-पत्नी का त्योहार है। इस बार तीज पर सूर्य का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सिद्धि योग है। इसी के साथ चंद्रमा कन्या राशि में है। जिसके चलते यह सारे संयोग लाभकारी सिद्ध होंगे।

मेंहदी लगाने में रखे इस चीज का ध्यान
हरतालिका तीज से एक दिन पहले 20 अगस्त गुरुवार को मेंहदी लगाई जाएगी। बृहस्पतिवार को मेंहदी रचाने का भी संयोग अद्भुत ही है। दरअसल गुरु को पति का कारक माना जाता है। इसलिए इस अद्भुत संयोग पर मेंहदी में हल्दी डालकर लगाएं। यह उपाय करने से गुरु बलवान होगा और पति की सेहत अच्छी रहेगी।

LIVE TV