इस देश में शादी के लिए लड़के चुराते हैं दूसरे की पत्नी, जानकर चौंक जायेंगे आप

शादी के बंधन को पवित्र बंधन माना जाता है। अलग-अलग धर्मों के हिसाब से अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं। वहीं शादी का मतलब लगभग सभी धर्मों में एक ही होता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी ने शादी करने के लिए दूसरे की पत्नी को चुराया। शायद नहीं, तो चलिए आपको एक ऐसे ही रीति-रिवाज के बारे में बताते हैं। जहां ये सब होता है।

 शादी के लिए

दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका में रहने वाली वोदाब्बे जनजाति ऐसी है जहां का रीति-रिवाज सबको हैरान करता है। यहा किसी भी शख्स को शादी करने के लिए दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। इस तरह से शादी करना इस जनजाति की अपनी पहचान है।

यहां बताया जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी तो उनके और घर परिवार वालों के हिसाब से ही कराई जाती है। लेकिन अगर किसी को दूसरी शादी करनी होती है तो उसके लिए उसको किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। लेकिन अगर कोई शख्स ऐसा नहीं कर पाता तो फिर उसकी दूसरी शादी नहीं की जाती है।

यहाँ घर नहीं बल्कि पिजड़ों में रहते हैं लोग, वजह जानकर उड़ जाते हैं सबके होश

यहा हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन होता है। जहां पर लड़के सजकर अपने चेहरे पर रंग लगा लेते हैं। इसके बाद ये लड़के डांस और कई तरह की चीजें करते हैं, इसके द्वारा ये दूसरों की पत्नियों को अपनी ओर रिझाने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखना होता है कि कहीं उस औरत के पति को इस बात का पता न चले। वहीं अगर कोई महिला दूसरे पुरुष के साथ भाग जाती है तो फिर लोग उन दोनों को ढंढकर उनकी शादी करवा देते हैं। ये परंपरा सबसे अलग है।

LIVE TV