इस चाबी बनाने वाले को मिली ऐसी तिजोरी, जिसने पल भर में चमका दी उसकी किस्मत…

कबाड़ भी किसी की किस्मत चमका सकता है ऐसा मुश्किल से ही सुनने को मिलता। कभी-कभी कबाड़ में पड़ी चीज भी इंसान को रातों-रात अमीर बना सकती है।

जो इंसान उसकी कीमत पहचान जाते हैं, उनकी किस्मत खुल जाती है और जो नहीं पहचानते हैं, वो हाथ मलते रहते हैं।

एक ऐसा ही वाक्या देखने को मिला अमेरिका में। जहां एक ताला खोलने वाले की किस्मत अचानक से चमक उठी।

अजब गजब

इस व्यक्ति ने सोशल नेटवर्किंग साइट इमैगुर में तस्वीरों के साथ पूरा घटनाक्रम का जिक्र किया है।

उसने अपना असली नाम तो जग-जाहिर नहीं किया, लेकिन उसने मामले की जानकारी अनकैपिअर के नाम से डाली है।

उसने लिखा कि मोस्लेर सेफ कंपनी की बनाई गई एक तिजोरी खोलने के लिए मुझे बुलाया गया था।

इस तिजारी का ताला खोलना काफी मुश्किल होता है, इसलिए उसने तिजोरी के मालिक के सामने शर्त रखी कि अगर उसने तिजोरी का ताला खोल दिया, तो अंदर की सारी चीजें उसकी होंगी और खुली तिजोरी मालिक की।

जब उसने तिजोरी का पहला दरवाजा खोला, तो उसने पाया कि उसके अंदर एक और लॉक मौजूद था।

क्या आप भी उठ जाते हैं खाते-खाते? आपको बर्बाद कर सकती है यह गलती.. जरूर पढ़ें ये खबर…

मगर, 20 घंटे की मेहनत के बाद जैसे ही ये लॉक खुला, तो इस शख्स की किस्मत भी खुल गई।

दरअसल, तिजोरी के अंदर दो डॉलर के कई नोट मिले, जो साल 1862 से 1966 के समय के थे।

बाजार में इन नोटों की कीमत काफी ज्यादा है, ऐसे में वह तिजोरी खोलने वाला रातों-रात करोड़पति बन गया।

 

LIVE TV