इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया रोहित के 264 रन का रिकार्ड, मुंबई इंडियंस ने किया ट्वीट

मुंबई। मुंबई के अभिनव सिंह ने वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रनों के रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। अभिनव ने 265 रन बनाकर रोहित के 264 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल में रोहित की टीम मुंबई इंडियंस ने अभिनव की इस उपलब्धि पर एक ट्वीट कर अपने कप्तान को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाने का प्रयास किया है।

रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम इंटरनेशनल वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 264 रनों का कीर्तिमान अभी भी कायम है क्योंकि अभिनव ने 265 रनों की पारी मुंबई के इंटर स्कूल टूर्नामेंट में खेली है। अभिनव ने रिजवी स्प्रिंगफील्ड की तरफ से यह रिकॉर्ड पारी खेली।

मुंबई इंडियंस ने अभिनव का फोटो लगाते हुए ट्वीट कर लिखा, रोहित हमें वो बल्लेबाज मिल गया जिसने आपके 264 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

आधार अध्यादेश को मिली केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी, अब ID प्रूफ की तरह होगा इस्तेमाल….

अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के ट्वीट पर रोहित ने कुछ जवाब नहीं दिया है। रोहित इस समय हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है। रोहित इसके बाद 23 मार्च से होने वाले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे।

LIVE TV