इस अंगूर के दाम सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश, कीमत है 7.5 लाख रूपये किलो

आप सभी ने अंगूर तो खाए ही होंगे लेकिन क्या कभी किसी ऐसे अंगूर के बारे में सुना है जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जायें. आज हम आपसे एक ऐसे अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसे रूबी रोमन अंगूर कहते हैं. कहने को तो ये अंग्गोर आम अंगूर से ज्यादा अलग नहीं है लेकिन इसमें कुछ ऐसी खूबियाँ हैं जिनको जानकर हैरानी होगी. अंगूर कहने को तो आम फलों जैसा ही है। लेकिन अगर अंगूर का कोई गुच्छा 7.5 लाख रुपए में बेचा जाए तो यकीनन ये सबसे अलग ही होगा। जापान में यह अंंगूर रूबी रोमन के नाम से जाना जाता है। यह स्वाद में काफी मीठा और रसभरा होता है।

क्यों इतना महंगा है रूबी रोमन अंगूर-

दरअसल रूबी रोमन को दुनिया के सबसे लग्जरी फ्रूट में शामिल किया जाता है, जापान में विशेष मौकों या फिर बिजनेस के प्रमोशन के दौरान इस अंगूर को गिफ्ट करने का प्रचलन है। इस अंगूर को इतने ऊंचे दाम पर बेचे जाने की वजह ये है कि इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है। जापान में यह आसानी से उपलब्ध नहीं होता।

रूबी रोमन अंगूर

7.5 लाख रूपये किलो है दाम-

पिछली बार रूबी रोमन के गुच्छे को जापान की एक कंपनी हयाकुराकुसो ने खरीदा था। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम के आस पास होता है। इसके एक गुच्छे में लगभग 24 अंगूर होते हैं, क्योंकि रूबी रोमन काफी महंगा है इसलिए इसे अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है।

 

12 साल पहले अंगूर की इस खास प्रजाति को इशिकावा प्रांत की सरकार ने विकसित किया था। पिछले साल इस अंगूर को उगाने वाली फार्मिंग एजेंसी ने रूबी रोमन  के 26 हजार गुच्छों को सितंबर तक एक्सपोर्ट करने का लक्ष्य रखा था।

LIVE TV