मोदी का दावा, काम न कर पाऊं ताेे लात मार के भगा देना

इलाहाबाद । संगमनगरी इलाहाबाद सोमवार की शाम मोदीमय हो गई। भारतीय जनता पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम के किनारे रैली की। उन्होंनेे भारत माता की जय के नारे लगाए। सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। इलाहाबाद में मोदी ने जनता से एकजुट होने का अाह्वान किया।

इलाहाबाद में मोदी

 

इलाहाबाद में मोदी का भाषण

इलाहाबाद में मोदी की रैली की शुरुआत कुछ इस तरह हुई। मोदी ने कहा, भारत माता की जय, भारत माता की जय। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश का, गृहमंत्री उत्तरप्रदेश का, सब उत्तरप्रदेश केे।

भाई और बहनों एक काम करेंगे। अभी-अभी जब चुनाव हुए तो भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने अभूतपूर्व समर्थन दिया। असम में भाजपा की कोई ताकत नहीं थी लेकिन वहां की जनता ने बड़ी ताकत दी है।

मेरी एक बात मानेंगे। एक साथ सब लोग अपने मोबाइल की लाइट जलाकर असम की जनता को अभिवादन कीजिए। एक साथ पूरा हिन्दुस्तान यह नजारा देख रहा है। जो सोए हैं, वो भी जाग जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में एक ज्योति जगी है। यह ज्योति उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने का संकेत दे रही है।

आपको भी पता नहीं है कि आपने कितना बड़ा काम किया है। कभी आपको भी मालूम नहीं होगा। मैं निषादराज की धरती से आपके पराक्रम को याद दिलाना चाहता हूं।

30 साल के बाद हिन्दुस्तान को पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिली है, तो उसका पूरा श्रेय मेरे उत्तर प्रदेश के भाइयों-बहनों को जाता है। जब जब हिन्दुस्तान में मुसीबत आई है, उत्तर प्रदेश सबसे पहले देश को बचाने आगे आया है।

उत्तर प्रदेश ने देश को जो दिया है, उसकी कल्पना कभी-कभी खुद यूपी वाले नहीं कर सकेे हैं।

ये धरती प्रयागराज की धरती है। ये त्रिवेणी संगम की धरती है। गंगा-युमना और सरस्वती के मिलन से नई ऊर्जा मिलती है। गंगा सिर्फ जल नहीं, विचार जल है। सरस्वती जो नजर नहीं आती, वह श्रद्धा की तरह होती हैं।

इलाहाबाद में मोदी ने कहा कि मुझेे आपका आशीर्वाद चाहिए, मां गंगा का आशीर्वाद चाहिए।

कहते हैं प्रयाग का मतलब होता है कि यहां पुराण काल में सबसे बड़ा लोकहितार्थ यज्ञ हुआ था। आज उत्तर प्रदेश के लिए नए यज्ञ की शुरुआत हो रही है। उत्तर प्रदेश में विकास का यज्ञ करना है। विकास के यज्ञ के लिए आहुति भी देनी पड़ती है। विकास के यज्ञ में अहंकार की आहुति देनी होगी। भाई-भतीजेवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, भ्रष्‍टाचार, गुंडागंर्दी, बेइमानी की आहुति देनी पड़़ती है।

उत्तरप्रदेश गुंडागर्दी से परेशान है, भाई-भतीजावाद से परेशान है, जातिवाद-सम्प्रदायवाद का जहर फैल रहा है। जब यह सब हटेगा तो विकास का यज्ञ सम्पूर्ण होगा।

इलाहाबाद में मोदी ने कहा कि यूपी ने आधुनिक हिन्दुस्तान को महान रत्न दिए हैं। जब मुरली मनोहर जोशी यहां पढ़ाते थे तो दुनिया इलाहाबाद को आॅक्सफोर्ड आॅफ ईस्ट कहा जाता था।

बदलाव लाना है तो विकास के रास्ते पर जाना होगा।

मैंं नौजवानों को विश्‍वास दिलाने आया हूं कि अगर आप में योग्यता है तो भ्रष्‍टाचार और भाई-भतीजेवाद के कारण आपका हक कुचला नहीं जाएगा। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

हमने दिल्ली मेंं फैसला किया कि सरकार में भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रथा खत्म की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी टॉपर की भर्ती भी इंटरव्यू के जरिए होती थी। इससे पढ़ा-लिखा जवान भी मजबूरी में दलालों को घूस में लाखों रुपए देने को मजबूर हो जाता था।

पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी के लिए मां के गहने बेचने पड़ते थे। ये इंटरव्यू को भ्रष्‍टाचार का जरिया बन गया था। हमने इसे खत्म कर दिया।

हमने राज्य सरकारों को कहा है कि आप भी इंटरव्यू खत्म करो। लेकिन उत्तर प्रदेश में क्या हाल है, मैं जानता हूं।

ऐसा नहीं है कि यूपी के पास पैसे नहीं। लेकिन जहां सरकार और उनके इरादे अच्छे हैं, सिर्फ वहीं विकास की तकलीफ नहीं होती है।

इलाहाबाद में मोदी ने कहा कि यूपी में कांट्रेक्ट चलता है। जब मायावती की सरकार थी तो मुलायम सिंह जी की पार्टी उनके खिलाफ भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाती थी। अभी मायावती जी मुलायम सिंह पर आरोप लगाती हैं। अब अगले पांंच साल मायावती जी को कुछ मिल गया तो वो आरोप लगाएंगी लेकिन एक्शन नहीं लेंगी।

यूपी में सपा-बसपा के बीच पांच-पांच साल का कांट्रेक्ट है। यह लूटने की ठेकेदारी है, जिसे बंद करना होगा।

आपने मुझे उत्तर प्रदेश से सांसद बनाया है। अब मुझे अपनी सेवा करने का मौका दीजिए। एक बार आप अवसर दीजिए। अगर पांच साल में हमने निजी स्वार्थ के लिए आपका कोई भी नुकसान किया तो आप हमें लात मारकर निकाल देना।

इतने बड़े प्रदेश को हम बर्बाद नहीं देख सकते। एक बार उत्तर प्रदेश आगे बढ़ गया न तो लिख के रख लीजिए, दुनिया में हिन्दुस्तान को नंबर एक होने से कोई रोक नहीं सकता। ये उत्तरप्रदेश की ताकत है।

हमें गुंडागर्दी, भाई-भतीजेवाद से यूपी को बचाना है। हमें विकासवाद करना हैै। जो काम 60 साल में नहीं हुआ वो पांच साल में करने की कोशिश करूंगा।

जहांं भी भाजपा में सरकार बनाने का मौका मिला, वहां विकास हुआ।

हमें जितना भी काम करने का मौका मिला, हमने विकास को प्राथमिकता दी।

दिल्ली में दो साल की सरकार हो गई। कभी पुरानाघर हो और घर में चार कमरे हो तो भी सफाई करने में वक्त लग जाता है। मुझे तो पूरा देश मिला है। इसकी सफाई करनी है। कभी-कभी सफाई करने के दौरान हमारी अच्छाइयां भी नहीं दिखतीं। लेकिन अब सारे सर्वे में मेरे देशवासियों ने मुझे फर्स्ट क्लास पास कर दिया।

दो साल में हमने हर क्षेत्र में काम करके दिखाया। हमारे उत्तरप्रदेश में आजादी के इतनेे सालों बाद भी 1529 गांव में बिजली नहीं पहुंची है। सांसद होनेे के नाते मैंने बीड़ा उठाया। हिन्दुस्तान के 18 हजार गांव में मैं बिजली पहुंचा के रहूंगा। उत्तर प्रदेश के 1352 गांंव में खम्भा लग गया, तार पहुंच गया और बिजली आ गई। अब यूपी में सिर्फ 177 गांव बाकी हैं।

इलाहाबाद में मोदी ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, कि पूरे देश को रोजी-रोटी देने की ताकत उत्तर प्रदेश में है।

आजादी के बाद सबसे सस्ती किसान फसल बीमा योजना हमने लागू की।

सबसे बड़ी जीवन बीमा योजना हमारी सरकार ने दी। एक रुपए में बीमा होगा।

सबसे ज्यादा सड़क निर्माण का काम भाजपा सरकार ने किया है।

एक दिन में सबसे ज्यादा रेल की पटरियां डालने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

सबसे ज्यादा बिजली पैदा करने का काम हमारी सरकार में हुआ है।

क्या पहले यह सारे काम सरकारें नहीं कर सकती थीं। लेकिन उन्हें तो बस नोट कमाने थे। आजादी के बाद सबसे ज्यादा सोना उत्पादन हमारी सरकार में हुआ है।

यूपी के एक सांसद ने कहा, ‘साहब हम तो बचपन से देखते आए हैं कि किसान को यूरिया के लिए रात-रात कतार में खड़े रहना पड़ता था। कभी पुलिस भी पीटती थी। आखिरकार कालाबाजारी में यूरिया खरीदना पड़ता था लेकिन अब सबसे ज्यादा यूरिया उत्पादन हमारी सरकार में हो रहा है।’

सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा हमारी सरकार में देश में जमा हुआ

सबसे ज्यादा एफडीआई हमारी सरकार आने के बाद हुआ

मैं गुजरात में सरकार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनवा रहा हूं। इसके लिए मुझे सबसे ज्यादा लोहा यूपी से मिला है।

देश को भ्रष्‍टाचार से मुक्ति दिलाने की कोशिश करेंगे।

जब मैं दिल्ली आया तो पता चला कि कुछ लोग रसोई गैस से भी रुपए खा जाते थे। 15 हजार करोड़ रुपए चोरी हो रहा था। यह जनता का पैसा है। इसे लूटने नहीं दिया जाएगा।

————-

मोदी की रैली से पहले मंच से मोदी ऐप के लिए 18002090920 नंबर जारी किया गया।

 

 

LIVE TV