महिला ने कराया तीन लड़कियों पर एसिड अटैक… वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

इलाहाबाद में एसिड अटैकइलाहाबाद। एक ही घर की तीन लड़कियों को इलाहाबाद में एसिड अटैक का शिकार बनाया गया। तीनो सगी बहने हैं। यह काम किसी मजनू या धोखा खाए आशिक का काम नहीं है। इस संगीन घटना को अंजाम देने का आरोप एक महिला पर है। भले ही घटना को उसने अंजाम न दिया हो लेकिन इशारा उसी का था। इस महिला ने अपने दो साथियों को यह काम सौंपा था। पुलिस ने मामले में दोनों लड़कों और महिला को हिरासत में ले लिया है।

इलाहाबाद में एसिड अटैक

यह हादसा इलाहाबाद के रामगढ़ कोठारी गांव में बीते 5 नवंबर को हुआ था। पुलिस के मुताबिक़ इस मामले में पड़ोस की एक महिला पिंकी का नाम सामने आया है। इस महिला ने खुद सामने न आकर अपने दो साथियों नफीस और शाहनवाज से एसिड अटैक करवाया था।

लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि वह इस घटना को अपनी आँखों से होते हुए देखना चाहती थी। इसलिए अटैक के वक्त पिकी मौका-ए-वारदात पर मौजूद थी।

ख़बरों के मुताबिक़ पिंकी अपनी शादी के टूटने और अपने ससुराल में ही पड़ोस की लड़की राधा की शादी होने से नाराज थी।

उसको यह बात खटक रही थी कि जिस गांव में उसकी शादी टूटी है, उसी गांव में राधा की शादी आखिर कैसे हो गई। बस इसी वजह के चलते पिंकी ने यह साजिश रच डाली।

पांच नवंबर का दिन तय किया गया। सुबह तीनों बहनें (राधा, रेखा और श्रेया) शौच के लिए घर से निकली थीं कि उनपर एसिड से हमला कर दिया गया।

इलाहाबाद के एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि नफीस आरोपी पिंकी के घर ड्राइवर था।

पिंकी ने अपनी साजिश में नफीस को साथ मिला लिया और वारदात के रोज पिंकी ने नफीस अहमद को बताया कि राधा अपनी बहन रेखा और श्रेया के साथ खेत में शौच को गई है।

जिसके बाद नफीस ने रमाकान्त यादव की बैट्री की दुकान से एसिड खरीदकर अपने सहयोगी शहनवाज के साथ मिलकर राधा पर तेजाब से हमला कर दिया। इस दौरान तेजाब से राधा की दोनों बहनें भी झुलस गईं।

जब राधा और उसकी बहन पर एसिड फेंका गया तो उसको देखने के लिए पिंकी छत पर चली गई। बदमाशों ने उस पर भी एसिड फेंक दिया। इस दौरान वह छत से नीचे उतर आई।

आरोपी पिंकी मिश्रा की शादी 2012 में योगेश तिवारी से हुई थी। पिंकी के चरित्र और बदचलनी का आरोप लगाकर पति योगेश तिवारी ने उसे साल 2014 में छोड़ दिया था। इसके बाद से ही पिंकी अपने मायके में रह रही थी।

LIVE TV