इलाज के बहाने लड़कियों से दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

इलाज के बहाने लड़कियोंइलाहाबाद। नैनी क्षेत्र में एक तांत्रिक पर लड़कियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी तांत्रिक झाड़-फूंक से इलाज के बहाने लड़कियों को अपने कमरे में लेकर आता था। फिर, बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
आरोपी तांत्रिक अपने को बाबा बोलता है। उसने नैनी इलाके में किराए पर एक कमरा ले रखा था। कहा जा रहा है कि तांत्रिक ने झूठ बोलकर किराए पर कमरा लिया था। पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी तांत्रिक ने पहले मकान मालिक की बेटियों के साथ बातचीत करना शुरू किया। फिर, अपनी बातों में भरोसा दिलाकर उसे कमरे पर लेकर आता था। वो कई बीमारियों को पल भर में दूर करने का दावा करता था। आरोपी बाबा जगदीश 2008 से ही नैनी इलाके में किराए पर एक मकान में कमरा ले रखा था। उसने तंत्र-मंत्र और प्रवचन करने का काम करने की बात कहकर किराए पर कमरा लिया था। जगदीश कई लड़कियों के साथ महीनों से कमरे में दुष्कर्म कर रहा था। वहीं, मकान मालिक की बेटियों के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा।

पीड़ित लड़की के मुताबिक बाबा जगदीश ने कई नग्न फोटो मोबाइल में खींच लिए थे। वो दुष्कर्म की बात किसी को कहने पर सभी फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देता था। फोटो दिखाकर ही वो मकान मालिक की बेटियों के साथ दुष्कर्म करता था। साथ ही, तंत्र-मंत्र के जरिए पीड़ित लड़कियों की फैमिली को जान से मारने की धमकी भी देता था।

इस सम्बन्ध में पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि डर की वजह से बेटियां सारी बात परिवार को नहीं बताती थी। जानकारी मिलने के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन में एफआईआर के लिए कई चक्कर काटने पड़े। उन्होंने पुलिस पर आरोपी बाबा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी बाबा जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV