इरोम शर्मिला ने बनाई ‘प्रजा’ पार्टी, साथ में दिखे अरविंद केजरीवाल!

इंफाल। मणिपुर से अफ्स्पा कानून हटाने के लिए सालों की गैर-निर्णायक लड़ाई के बाद इरोम शर्मिला ने अब अपनी पार्टी बना ली है। इरोम शर्मिला की पार्टी का नाम ‘प्रजा’ यानी पीपल्स रिसर्जेंस एण्‍ड जस्टिस एलाइंस है।

इरोम ने खुद अपनी पार्टी के नाम का ऐलान किया। जैसे ही यह खबर ट्विटर पर पहुंची तो किसी ने उनका मजाक उड़ाया तो किसी ने इस फैसले का स्वागत किया।

इरोम शर्मिला की पार्टी पर तंज

@KeshtoBabu ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, ‘यह नाम तो अवेंजर्स मूवी की तरह है।’

 

 

‏@love2speaktruth हैंडल पर इरोम पर सवालिया लहजे में तंज किया गया। यहां लिखा गया, ‘इस पार्टी के नाम में जितने अक्षर हैं, उतने वोट भी मिल जाएं तो बड़ी बात होगी।’ वहीं ‏@poster_i ट्विटर हैंडल पर सीधे लिखा गया ‘प्रजा पार्टी’।

इतने मजाक और तंज के बाद इरोम के समर्थक भी इस ट्विटर  वॉर में उतर आए। @rscIndian हैंडल पर लिखा गया, ‘इरोम शर्मिला, आपको शुभकामनाएं। आपने बहुत त्याग किया। उम्मीद है कि अब सफलता मिले।’

वहीं, @Indinomics ने लिखा, ‘ये मणिपुर की अरविंद केजरीवाल हैं। इन्होंने मुस्लिम और इसाइयों के सहारे पार्टी बनाई है। अब भगवान ही हिन्दुओं को बचा सकते हैं।’

वैसे इरोम शर्मिला और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अच्छी पटती है। बीते दिनाें इरोम ने इस बारे में कहा था ‘मैं अपनी खुद की राजनैतिक पार्टी बना रही हूं और बाहर से अरविंद केजरीवाल को समर्थन दे सकती हूं, अरविंद भी मेरी ही तर्ज पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात करते हैं।’

LIVE TV