मां मधु चोपड़ा के लिए प्रियंका ने लिखा यह इमोशनल लेटर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। अपनी लगन और मेहनत के बल पर प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा नए मुकाम हासिल किए। मिस वर्ल्ड बनकर प्रियंका चोपड़ा ने बहुत पहले ही अपनी काबिलियत दुनिया के सामने पहले ही जाहिर कर दी थी, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में धमाल मचाया। सिल्वर स्क्रीन पर प्रियंका ने ‘ऐतराज’, ‘फैशन’, ‘सात खून माफ’, ‘बर्फी’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी हिट फिल्मों में कई चैलेंजिंग रोल निभाए हैं, जिनके लिए उन्हें हमेशा तारीफें मिलती हैं। प्रियंका ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने दायरों को लगातार बढ़ाया। प्रियंका ने सिंगिंग, फिल्म प्रोडक्शन और बिजनेस में भी हाथ आजमाया।

मां मधु चोपड़ा के लिए प्रियंका ने लिखा यह इमोशनल लेटर

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार प्रियंका ने हाल ही में महिलाओं को इंस्पायर करने वाला यू-ट्यूब चैनल ‘इफ आई कुड टेल यू जस्ट वन थिंग’ भी लॉन्च किया है, जिसमें वह हर बार एक नई इंस्पिरेशनल वुमन के साथ गुफ्तगू करती नजर आएंगी। लगातार खुद को प्रूव करते हुए प्रियंका ने कई नए ट्रेंड सेट किए हैं और आने वाले समय में भी उनके नए अचीवमेंट्स के बारे में हमें जानने को मिलेगा। प्रियंका आज जिस मुकाम पर हैं और जो कामयाबी उन्होंने हासिल की है, उसके लिए उन्हें प्रेरणा मिलती है अपनी मां मधु चोपड़ा से। अपनी मां से प्रियंका ने किस तरह इंस्पिरेशन ली, इसकी झलक उनकी चिट्ठी में मिलती है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/Bw2bCpJF4VH/?utm_source=ig_embed

मां मधु चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा को हमेशा ही आगे बढ़ने की सीख मिली है। मुंबई में प्रियंका चोपड़ा ने वोटिंग के दिन अपना वोट डालने के बाद मां मधु चोपड़ा के क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस उम्र में भी मां के प्रयासों को लेकर प्रियंका ने दिल को छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा, जिसे हर महिला को पढ़ना चाहिए।

चेकिंग के दौरान पुलिस और लूटेरों में हुई मुठभेड़, एक बदमाश घायल ,2 फरार !

प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट में लिखा,

मां मधु चोपड़ा के लिए प्रियंका ने लिखा यह इमोशनल लेटर

‘व्यक्ति के तौर पर हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती होती है निरंतर सीखना और ग्रो करना। यानी खुद को लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करना और वर्तमान से आगे बढ़ना। यह लक्ष्य पाने की दिशा में मैं हर दिन काम करती हूं और अपनी हर चीज में इसे होते देखने की कोशिश करती हूं। यही सबक मुझे अपनी मां डॉ मधु मालती से मिला है। उन्होंने हमेशा खुद को रीइन्वेंट किया है। सेना में फिजीशियन होने से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर होने तक, एंट्रेप्रिन्योर होने से लेकर बेटी, पत्नी, बहन, मां और दोस्त, इन सभी जिम्मेदारियों में उन्होंने खुद को बेस्ट साबित करने का प्रयास किया है।’
https://www.instagram.com/p/Bw2bCpJF4VH/?utm_source=ig_embed

मां मधु चोपड़ा पर बेटी प्रियंका चोपड़ा को है गर्व

अपनी मां मधु चोपड़ा की जिंदगी की नई शुरुआत पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ‘आज भी कुछ अलग नहीं है। मां ने अपने प्रोफेशनल सफर में एक नई चीज जोड़ ली है और यह है स्टूडियो एस्थेटिक। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ साथ हूं। मुझे खुशी है कि मैं अपनी मां और उनकी पार्टनर डॉ. नीतिका मोदी के इस वेंचर में उनके साथ खड़ी हूं। बहुत-बहुत बधाई मां। खुद को चैलेंज करने की आपकी एबिलिटी और हर काम में खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश ने हमें आज वो बनने का हौसला दिया, जो हम आज हैं।’

वोट करके आये सफाईकर्मी से वोट ना बताने को लेकर लेखपाल ने की मारपीट, हुआ फरार !

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां और क्लीनिक के स्टाफ के साथ खिंचाई तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। प्रियंका चोपड़ा का अपनी मां को इस तरह सपोर्ट करना मां और बेटियों, दोनों के लिए एक नई मिसाल पेश करता है।

LIVE TV