इन दिग्गजों को पछाड़कर धोनी बने भारत के सिक्सर किंग, देखें कौन है किस पायदान पर

हैदराबाद। शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में जैसे ही धोनी ने नाथन कुल्टर के गेंद पर चक्का लगाया वैसे वो भारत के सिक्सर किंग बन गए। धौनी ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

ज्ञात हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच शुक्रवार को हैदराबाद में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारुओं को 236 रनों पर ही समेट दिया।

जवाब में उतरी भारतीय 10 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली। भारत के दिग्‍गज विकेटकीपर बल्‍लेबाज एमएस धोनी और केदार जाधव की शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का विजयी आगाज किया।

इस दौरान धोनी ने 59 और जाधव ने 81 रनों की परि खेली। धोनी ने जीताऊ पारी के दौरान एक ही छक्का लगाया था, लेकिन उस एक छक्के ने धोनी को भारत का सिक्सर किंग बना दिया।

इस सिक्स के साथ ही वे भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। धौनी के अलावा एकदिवसीय मैचों में भारत के लिए सबसे अधिक छक्का लगाने की सूची में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के

महेंद्र सिंह धौनी-216

रोहित शर्मा-215

सचिन तेंदुलकर-195

सौरव गांगुली-189

युवराज सिंह-153

सुंदर जगह की… सुंदर नाम वाली महिला के बोल इतने कड़वे क्यों ?

बता दें कि वनडे में धौनी ने 339 वनडे मैचों में कुल 223 छक्के लगाए हैं लेकिन इनमें से तीन मैच धोनी ने एशिया और आईसीसी इलेवन टीम के खेले थे। धोनी भारत के लिए वनडे में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं। धोनी के बाद रोहित ने ये कारनामा किया था।

https://www.youtube.com/watch?v=kTK0YgD27EA&t=13s

LIVE TV