इन आसान तरीकों को अपनाकर मुंह के दाग-धब्बो को कहें अलविदा

सभी को कभी ना कभी जीवन में चोट लगी जरुर होगी पर इसे बताने के लिए चोट अपना निशान छोड़ जाती है। बचपन में तो सभी को खेलते समय चोट लगती है। किसी को कम तो किसी को ज्यादा। चोट का दर्द तो कुछ दिनों में सही हो जाता है पर चोट का निशान हमेथा चोट की गवाही देता रहता है। यदि आप भी अपने चोट के निशान से परेशान हैं और इसे औरों को नही दिखाना चाहते तो आज हम आपको इससे छुटकारा दिलाने के लिए कुछ चीजें बताएगें जिसके उपयोग से महज कुछ ही दिनों में अपने पुराने से पुराने दाग-धब्बों को सही कर सकते हैं। बताए जाने वाले प्रयोग बेहद सरल हैं जिसे कोई भी बड़ी आसानी से इस्तमाल कर सकता है। तो आइए जानते हैं किन नुस्खों से आप अपने चेहरे की कायापलट कर सकते हैं –

शहद करे निशान कम:
शहद हमारी त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। यदि आप के मुंह पर चोट व घाव के दाग हैं तो शहद इसमें आपकी मदद कर सकता है। जिस जगह पर निशान हो उसके लिए आप दो चम्मच शहद ले लीजिए फिर उसमें बेकिंग सोडा डाल दीजिए। जो मिश्रण तौयार हो गया हो उसे करीब 4 मिनट तक लगा रहने दें। फिर आप गर्म पानी में रुमाल वाली तौलिये को भिगो निशान वाली जगह पर रखें। यही क्रिया आप 2-3 बार दोहराएं फिर उसे साफ कर लें। यकीनन कुछ ही दिनों में आप अपने चेहरे पर अंतर महसूस करेंगे।

आंवला करे निशान दूर:
आंवले में भी चोट के निशान को सही करने के गुण पाए जाते हैं। पर इसका सही इस्तेमाल बहुत ही कम लोग जानते होंगे। चोट के निशान को दूर करने के लिए आप आंवला लें। उसमें तोड़ा जैतून यानी औलिव ऑयल मिलाएं। तैयार किए गए मिश्रम को घाव पर लगा मसाज करें। इस क्रिया को आपको रोजाना करना होगा। कुछ ही दिनों में आपका घाव भरने के साथ ही गायब हो जाएगा।

नींबू करे निशान गायब:
नींबू का रस त्वचा के लिए बेहद कारगर साबित होता है। यदि आपके मुंह पर पुरानी चोट का निशान है तो आप नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। बतादें कि नींबू का रस दाग-धब्बों को हटाने में नैचुरल ब्लीच का काम करता है। आप नींबू के रस को एक कॉटन (रुई) की सहायता से चोट के निशान पर रगड़े। करीब 5 मिनट की मसाज के बाद आप नींबू के रस को निशान पर लगा ही रहने दें। फिर आप हलके गुनगुने पानी से मुंह को धुल लें। यह प्रक्रिया कुछ दिनों तक करने से यकीन मानिये आपका निशान लगेगा की मानो था ही नही।

प्याज करेगा पुराने निशान दूर:
चेहरे के निशान से यदि आप परेशान हैं तो आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज का रस दाग-धब्बों के दूर कर सकता है। इसके लिए आप प्याज का रस निकाल लें। एक रुई की सहायता से इसे अपने दाग व धब्बों पर लगाएं। कुछ देर लगे रहने के बाद आप इसे हलके गुनगुने पानी से धुल सकते हैं। यकीनन प्याज के रस को लगाने से आपका निशान हलका हो जाएगा व कुछ दिनों बाद बिल्कुल गायब हो जाएगा।

LIVE TV