बुलंदशहर का दूल्हा, इटली की दुल्हन, FB पर संगम

बुलंदशहर। यह कहानी इटली की निकोलता और बुलंदशहर के दीपक शर्मा की है। इनकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। बाद में दीपक की उस क्रूज़ (जहाज) में नौकरी लग गई, जहां निकोलता जॉब करती थीं। आठ साल की नौकरी के दौरान दोनों में प्यार बढ़ा और हाल में दोनों ने शादी कर ली।

इटली की निकोलता से कब हुई मुलाकात

साल 2008 में बुलंदशहर में खुर्जा मोहल्ले के बुर्ज उस्मान खां के रहने वाले दीपक शर्मा नौकरी की तलाश में थे। तभी फेसबुक पर उनकी दोस्ती इटली की निकोलता से हुई। निकोलता इटली में रोमानिया की राजधानी बुडापेस्ट की रहने वाली हैं।

नौकरी की तलाश कर रहे दीपक को इसी दौरान इटली के क्रूज़ (जहाज) से जॉब का ऑफर आया। निकोलता यहां पहले से ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। दीपक जब इटली पहुंचे तो उन्हें पता चला कि निकोलता भी क्रूज पर हैं।

दोनों में हुआ ऐसे प्यार

आठ साल की नौकरी के दौरान दीपक और निकोलता में प्यार हो गया। दोनों ने शादी का फैसला लिया। इसकी जानकारी अपने-अपने परिवारों को दी। दोनों परिवारों ने भी बच्चों की मर्जी मान ली।

इटली की निकोलता पांच मई को दिल्ली पहुंचीं। दीपक नौ मई को उन्हें लेकर बुलंदशहर पहुंचे। यहां दस मई को हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई गई। दीपक और निकोलता की शादी में कई बिन बुलाए मेहमान भी पहुंचे। हर किसी के मन में इटली की दल्हन को देखने की चाहत थी।

दीपक के पिता रविकांत बताते हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका बीटा विदेशी बहू लेकर आएगा। पहले तो उन्होंने इस शादी के लिए मना कर दिया था, लेकिन बेटे का मान रखते हुए वह शादी को तैयार हुए। उनका परिवार इस रिश्ते से बहुत खुश है।

LIVE TV