सामने आई 31 साल की वैम्पायर, 13 साल से पी रही खून, आगे की हकीकत खौफनाक

इंसान और सूअर का खूननई दिल्ली। आज तक आपने तमाम अजीबोगरीब ख़बरें पढ़ी और सुनी होंगी। लेकिन खून पीने वाली इस महिला की खबर बेहद खौफनाक है। कैलिफोर्निया की रहने वाली 31 साल की मिशेल (Michelle) के शौक के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मिशेल ने एक टीवी शो के दौरान खुलासा किया कि वो इंसान और सूअर का खून पीती हैं।

इंसान और सूअर का खून पीती है ये महिला

मिशेल पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट हैं। जो पिछले 13 सालों से इंसान और सूअर का खून पीती हैं। उन्होंने बताया कि वो एक हफ्ते में कम से कम वो 36 लीटर सूअर का खून पी जाती हैं। इसके साथ ही वो हफ्ते में pal Johnny नाम के शख्स के हाथ का डायरेक्ट खून 30 सेकेंड से लेकर 5 मिनट तक पीती हैं।

उन्होंने ये भी बताय कि उन्हें सूअर के खून से ज्यादा इंसानी खून पसंद है। इस अजीबोगरीब शौक के बावजूद उन्होंने कहा कि वो खुद को वैम्पायर नहीं मानती है, बल्कि एक सिंपल इंसान समझती है, जिसे खून पीने का शौक है।

दरअसल मिशेल जब टीनेजर थी तब डिप्रेशन में चली गई थी। ऐसे मुश्किल समय में उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया था। एक बार जब उसके हाथ से खून निकल रहा था तो उसने उसे पीना शुरू कर दिया। इसके बाद से वो लगातार खून पी रही हैं।

तस्वीरें देखें :

इंसान और सूअर का खून

LIVE TV