इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भव्य प्रतिमा, PM मोदी ने किया ऐलान

गौरव मिश्रा

मोदी सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोजी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि जब तक नेताजी की भव्य प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक उसी स्थान पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा मौजूद रहेगी। वहीं, 23 जनवरी को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।

LIVE TV