आ गया CHANGA APP, जानें क्या और कैसे करता है काम

भारत में अब पूर्ण रूप से चीनी एप्स को बैन कर दिया गया है लेकिन इसके बाद भी कुछ साईट्स की मदद से लोग इनका उपयोग अभी कर रहे हैं। भारत में बहु चरचित TikTok ऐप के बैन होने से कई लोग भारत सरकार के फैसले से नाराज़ है। जिसको लेकर कई ऐप निर्माताओं नें इसका तोड़ नकालने के लिए रात-दिन किया। भारत में एक CHANGA नामक ऐप आ चुका है जिसके बाद आप बड़ी आसानी से अपनी TikTok आईडी से विडियो बना सकेंगे बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप की सहायता लिए।


जानें क्या है CHANGA ऐप


Changa ऐप बिल्कुल TikTok के जैसा ही है। आपको बतादें कि इसका इंटरफेस और लेऑउट देख कर आपको TikTok की याद जारूर आ जाएगी। इस ऐप में आप पहले की तरह विडियो पर कमेंट, लाइक और शेयर कर डाउनलोड भी कर सकते हैं। साथ ही आपको बतादें कि इस ऐप को अभी तक 10 लाख लोगों के द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप में आप अपने विडियो को शूट कर एडिट कर सकते है साथ ही आप अन्य यूजर्स को फॉलो भी कर सकते है।


कैसे करें सकते है इस्तेमाल


TikTok ऐप चलानें के लिए सबसे पहले आपको Google Play Store से Changa ऐप डाउनलोड करना होगा.


ऐप डाउनलेड करने के बाद आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा।

भाषा का चयन करने के बाद आपको शूट करनें की परमीशन देनी होगी।


फिर आपको Link Now के ऑप्शन पर जा अपने पुराने एकाउंट को लिंक करना होगा।

एक नए पेज के खुलनें पर आपको अपनी पुरानी TikTok Id या Username डालकर आगे बढ़़ना होगा।


यूजर के अकाउंट लिंक करते ही उसे अपने सभी पुरानी विडियोंज मिल जाएगी।

इन सभी प्रक्रियाओं के बाद आप अपना TikTok अकाउंट चला सकते है।

LIVE TV