आसाराम के समर्थकों का पुलिस स्टेशन पर हमला, सात पुलिसकर्मी घायल

आसारामनई दिल्ली: आसाराम के समर्थकों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। समर्थकों ने दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन पर पथराव किया। इसमें सात पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं। साथ ही आसाराम के कई समर्थक भी घायल हुए।

आसाराम की रिहाई की मांग

दिल्ली के पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन पर इन समर्थकों ने आसाराम की रिहाई की मांग की है। पुलिस स्टेशन के आसपास कई गाड़ियां तोड़ीं और पुलिस स्टेशन पर हमला करके सात पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया। वो बीते कई महीनों से लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हैं।

इससे पहले आसाराम ने एक सुनवाई के बाद अदालत से बाहर आते हुए 13 मई को कहा था कि “कानून अंधा है। यहां किसी को भी जेल भेजा जा सकता है। एक लड़की ने कुछ कह दिया इसलिए इतने लोगों को परेशान किया जा रहा है”।

साथ ही उन्होंने कहा था कि जेल के अंदर उनकी बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके लिए उनकी ‘विशिष्टि चिकित्सा’ की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे बात करना चाहता हूं लेकिन बीमार हूं। डॉक्टरों ने पहले उनकी चार बीमारियों के बारे में बताया था। अब ये छह हो गई है। पता नहीं जेल में और कितनी बीमारियां लगेंगी।

गौरतलब है कि, आसाराम के छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उन्होंने जोधपुर के नजदीक अपने आश्रम में उसका यौन उत्पीड़न किया। जोधपुर पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद 31 अगस्त 2013 को उनको गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में बंद हैं।

LIVE TV