आलोक राजा को मिला ‘बेस्ट एंकर’ आवार्ड

राजधानी लखनऊ में अवध सम्मान समारोह-2018 काफी खास रहा। ये कार्यक्रम समग्र सेवा संस्थान और ‘एक पहल’ वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में आरएलडी के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालें विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में  मीडिया के क्षेत्र में राजधानी लखनऊ से प्रसारित होने वाले पहले न्यूज चैनल ‘लाइव टुडे’ के सीनियर एंकर आलोक राजा को ‘बेस्ट एंकर’ का सम्मान दिया गया।

यह सम्मान आलोक राजा को अपने कार्य क्षेत्र में रहते हुए लोगों के बीच सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया। इन्होंने अपनी ईमानदारी और प्रतिभावान कार्यशैली के बल पर मीडिया के आचरण पर उठ रहे सवालों का भी जवाब असामाजिक तत्वों को दिया है|

सम्मानित होने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता और स्वर्ण भारत समाज के पीयूष पंडित को सम्मान से नवाजा गया। चिकित्सा के क्षेत्र में केजीएमयू के डेंटल विभाग के डीन डॉक्टर शादाब को भी सम्मान मिला।  इनके अलावा शिक्षा और फैशन समेत अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों का भी सम्मान हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता पियूष पंडित के कार्यों की भी सराहना की। इस मौके पर उनके सहयोगियों ने उनको फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

 

LIVE TV